
आगरा। खेरागढ़ और कागारौल थाना क्षेत्र की सीमा के पास स्थित गांव गोरऊ में नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह दोनों के शव खेत में जिस हालत में मिले, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों की लाशों को देखकर साफ पता चल रहा था कि बेहद दर्दनाक मौत दी गई। दोनों मौत से पहले खूब तड़पे होंगे। हत्या के आरोप में पुलिस ने किशोरी के पिता, बड़ी बहन समेत तीन को हिरासत में लिया है। मौके से मिले तीन मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
दोनों की हुई हत्या...
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि सुना ये भी गया है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता, बड़ी बहन समेत तीन को हिरासत में लिया है। दो युवक फरार है, जो हत्या के मुख्य आरोपी हो सकते हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता, मां और बहन से पूछताछ की है। उन्होंने कुछ बातों को कबूला भी है। अभी पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
प्रेम में जाति की दीवार
थाना कागारौल के गांव गोरऊ निवासी 17 वर्षीय किशोर और नगला गोरऊ कछपुरा निवासी 16 वर्षीय किशोरी के दो वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों की जातियां अलग थीं। यही वजह थी, कि परिवारीजन दोनों का प्रेम कबूल नहीं करना चाहते थे। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। मृतक किशोर के पिता ने बताया कि बुधवार रात वह अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात 11 बजे उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इसके बाद वह चला गया। सुबह किशोर और किशोरी के शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर रामकिशन के खेत में पड़े मिले।
दी गई दर्दनाक मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां का दृश्य देख अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि दोनों को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतारा गया है। किशोर के गले पर सूजन थी और मुंह से झाग और कान से खून निकला हुआ था। वहीं किशोरी के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान हैं। मौके पर तीन मोबाइल पड़े मिले। इनमें से किशोर और किशोरी के अलावा तीसरा मोबाइल किशोरी के भाई का था। पुलिस ने तीनों को जब्त कर लिया।
Published on:
27 Jun 2019 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
