आगरा

Video: आर्मी की ड्रेस में महिला सत्संगियों ने लट्ठ से पुलिस पर किए हमले

Agra News: सत्संगियों ने अपना एक एक्‍शन फोर्स बनाया है। उसका नाम आरएसएएफ यानी राधा स्वामी एक्‍शन फोर्स रखा है। महिलाएं आर्मी जैसी ड्रेस पहनी हुईं थीं।

less than 1 minute read
Sep 25, 2023

Agra News: राधा स्वामी एक्‍शन फोर्स में सिर्फ लड़कियों को रखा गया है। लड़कियों की उम्र 14 साल से 18 साल के बीच है। कुछ लड़कियां 14 साल भी कम उम्र की भी थीं। सत्संगियों की महिला आरएएफ ने पुलिस से मोर्चा संभाला। पुलिस कर्मियों पर डंडे से हमला कर रहीं थीं। पुलिस कर्मी सिर्फ बचाव करते रहे।

राधा स्वामी का नारा लगाते हुए लड़कियां पुलिस पर टूट पड़े
रविवार शाम यानी 24 सितंबर को शाम पुलिस प्रशासन की टीम दयालबाग पहुंची। टेनरी गेट के अंदर सत्संगियों की महिला आरएएफ मौजूद थीं। 2 दर्जन से अधिक लड़कियां फौजियों जैसे कपड़े पहने थीं। हाथ में डंडे थे। पुलिस अधिकारियों को देखते ही लड़कियों ने राधा स्वामी का जोर से नारा लगाया। उसके बाद डंडों से प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक लड़की डंडे से प्रहार कर रही थी। दूसरी डंडे से ही अपना बचाव कर रही थी।


सत्संगी महिला आरएएफ उन्हें खदेड़ा
लड़कियों का प्रदर्शन देख पुलिस की समझ में आ गया था कि दूसरी तरफ से बवाल की पूरी तैयारी है। मोर्चा महिलाएं संभालेंगी पुलिस को इसका अंदाजा नहीं था। ऐसा ही हुआ जैसे ही पुलिस ने आगे बढ़ने का प्रयास किया महिला आरएएफ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। डंडे बरसाना शुरू कर दिए। अधिकारी भी इसका शिकार हुए। वे निहत्थे थे। उनके हाथ में डंडे तक नहीं थे। यह देख महिला पुलिस कर्मियों को आगे बुलाया गया। महिला पुलिस कर्मियों संख्या कम थी। महिला आरएएफ ने उन्हें भी खदेड़ दिया। पुलिस और पीएसी ने संयम का परिचय दिया। महिलाओं के ऊपर बल प्रयोग नहीं किया। महिला पुलिस कर्मियों ने तीन-चार महिलाओं को पकड़ा। ये पुलिस कर्मियों से उलझ रही थीं।

Updated on:
25 Sept 2023 08:49 am
Published on:
25 Sept 2023 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर