
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के इंड्रस्टियल एरिया स्थित कैमिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही तेज धमाके होना शुरू हो गए। धमकों की आवाज सुन आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गइ्र। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैमिकल फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों ने फैक्टरी में धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते ऊंची ऊंची आग की लपटें उठने लगी। एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास स्थित फैक्टरी में काम करने वाले लोग भी बाहर आ गए। आग किन कारणों से लगी अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
Published on:
11 Oct 2019 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
