2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG NEWS: प्रोवीजनल स्टोर में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो की मौत, देखें वीडियो

थाना सदर क्षेत्र के शमसाबाद रोड पर प्राचीन श्री राजेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित प्रोवीजन स्टोर में अचानक लगी आग ने लोगों के होश उड़ा दिये।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

May 11, 2019

Fire in Provision Store

Fire in Provision Store

आगरा। थाना सदर क्षेत्र के शमसाबाद रोड पर प्राचीन श्री राजेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित प्रोवीजन स्टोर में अचानक लगी आग ने लोगों के होश उड़ा दिये। आग प्रोविजनल स्टोर में लगी और देखते ही देखते प्रथम तल पर कारोबारी के घर तक पहुंच गई। आग में कारोबारी का परिवार फंस गया। घर में काला धुआं भर गया और नीचे उतरने का रास्ता लपटों में घिरा था। पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर परिवार के छह सदस्यों को बाहर निकाल लिया। इनमें एक ढाई वर्ष की बच्ची भी शामिल है। कमरों में फंसे कारोबारी के पिता और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

यहां हुआ बड़ा हादसा
ये हादसा थाना सदर क्षेत्र का है। राजेश्वर मंदिर के पास स्थित दशरथ कुंज कॉलोनी में अनिल कुमार शर्मा का दो मंजिला घर है। घर के नीचे ही उनकी प्रोवीजनल स्टोर की दुकान है। बताया गया है कि शुक्रवार रात अनिल शर्मा, उनकी पत्नी 52 वर्षीय नीना शर्मा, बेटे सृजन उर्फ लक्की और पत्नी डॉली, सृजन की ढाई वर्षीय बेटी कुमुद, छोटा बेटा शुभम उर्फ सनी और उनकी पत्नी दिव्या व अनिल के पिता 87 वर्षीय जगदीश प्रसाद शर्मा अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। शनिवार सुबह प्रोवीजन स्टोर में आग लग गई। धीरे-धीरे घर में काला धुंआ भरता गया। सुबह कॉलोनी के लोग टहलने को निकले तो उन्हें प्रोवीजन स्टोर की खिड़की से आग की लपटें उठती दिखीं। तब तक अनिल शर्मा भी जाग गए। उन्होंने दरवाजे खटखटाकर बेटों और बहुओं को जगाया। इसके बाद छज्जे के पास आकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

आग की लपटों में घिरा परिवार
चीख पुकार जाग तो सभी गये, लेकिन पूरा परिवार आग की लपटों में घिर गया। घर का निकासी द्वारा दुकान से होकर ही गुजर रहा था और दुकान में आग लगी थी, जिसके कारण कोई बाहर नहीं आ पा रहा था। पड़ोसी लकड़ी की सीढ़ी लेकर आ गए। इसी के सहारे परिवार के छह सदस्यों को नीचे उतार लिया। अनिल शर्मा के पिता जगदीश प्रसाद शर्मा और पत्नी नीना अपने कमरों में फंसी रह गईं। तब तक घर में काला धुंआ भर चुका था और आग के कारण तापमान बहुत बढ़ गया।


दुमघुट कर गई जान
अनिल शर्मा के पिता जगदीश प्रसाद शर्मा और पत्नी नीना अपने कमरों में फंसे हुये तड़प रहे थे। उनके बेटों ने वहां जाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद करीब आधा घंटे में दमकल ने आग बुझा दी। इसके बाद जगदीश प्रसाद और नीना को ऊपर से निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें एसएन इमरजेंसी ले गए। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। आग से प्रोवीजन स्टोर में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Story Loader