22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावित्री देवी की ​तबियत बिगड़ी, पांच दिन से बैठीं हैं भूख हड़ताल पर

ब्लॉक अकोला की सभी ग्राम पंचायतो में हुए विकास कार्यो की जांच को लेकर लड़ाई लड़ रही सावित्री देवी की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 12, 2017

Savitri Devi

Savitri Devi

आगरा। ब्लॉक अकोला की सभी ग्राम पंचायतो में हुए विकास कार्यो की जांच को लेकर लड़ाई लड़ रही सावित्री देवी की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पिछले 5 दिनों से सावित्री देवी ने जल तक ग्रहण नहीं किया, जिसके चलते उनकी तबियत खराब हो गई। सावित्री देवी की बिगड़ती स्थिति को देख उनके साथ धरने पर बैठे लोगों ने तुरंत उन्हें एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव नगला कारे निवासी सावित्री देवी समाजसेवी हैं। गत दिनों पहले वे ब्लॉक अकोला के नगला कारे में विकास के नाम पर धांधली को लेकर एडीओ पंचायत दीवान सिंह से उनके कार्यालय पर मिलीं थीं। आरोप है कि वहां पर एडीओ पंचायत ने सावित्री देवी से अभद्रता की थी। इसके बाद उन्होने सावित्री देवी के खिलाफ थाना कागारोल में सरकारी कार्य में बांधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी जानकारी जब सावित्री देवी को हुई तो वे तथा उनके समर्थको में एडीओ पंचायत के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। उसी दिन के बाद से समाज सेवी सावित्री देवी थाना शाहंगज के गांव नरीपुरा पर स्थित अपने निवास पर एडीओ पंचायत के खिलाफ धरने तथा भूख हड़ताल पर बैंठी हैं।

बिगड़ी तबियत
अन्न जल ग्रहण न करने के कारण सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने लगी।सावित्री देवी को एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उधर आज शहर में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे, लेकिन सावित्री देवी की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। सावित्री देवी की तबियत बेहद खराब है, इसके बावजूद भी उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को नहीं छोड़ा है। उनका कहना है कि जब तक सांस रहेगी यह लड़ाई लड़ी जाएगी और एडीओ पंचायत को उसकी किये की सजा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -

एससी आयोग के चेयरमैन का मायावती और अखिलेश पर बड़ा बयान, ये क्या कह गए... देखें वीडियो