
Forest department
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 के अवसर पर वन विभाग द्वारा लोगों से खास अपील की गई है। अपील है कि इस बार पर्यावरण को बचाने के लिए खुलकर दान करें। ये दान पौधे के रूप में चाहिए, जिससे बढ़ते प्रदूषण से आने वाले जीवन को बचाया जा सके। इसी जनसहयोग और विभिन्न विभागों के माध्यम से इस बार वन विभाग ने इस बार 23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
इस तरह जोड़े जा रहे लोग
वन विभाग द्वारा इस खास अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत समाज सेवी संस्थाओं के साथ आगरा के प्रबुद्धजनों, होटल इंड्रस्टी, लैदर होटल इंड्रस्टी के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। उनसे इस अभियान से जुड़ने के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। डीएफओ मनीष कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जनसंपर्क तेजी से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जैसा सोचा था, उस तरह के अभी तक परिणाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन आशा है, कि परिणाम अच्छे ही मिलेंगे।
ये भी पढ़ें - विश्व पर्यावरण दिवस: ताजमहल के शहर आगरा में होगा वृक्ष भंडारा
लोगों को होना पड़ेगा जागरुक
डीएफओ मनीष कुमार ने बताया कि पौधारोपण का फायदा तभी मिलेगा, जब लोग जागरुक होंगे। उन्होंने बताया कि आठ से 10 हेक्टेयर में लगाए जाने पौधे के लिए एक व्यक्ति की जरूरत होती है, जो इन पौधों का ध्यान रख सके, यदि लोग जागरुक होंगे, और अपने द्वारा लगाए गए पौधों का ध्यान खुद रखेंगे, तो ये अभियान बड़े स्तर पर सफल होगा। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ इस बार छायादार पौधों के साथ फलदार पौधों के वितरण का भी लक्ष्य रखा गया है।
Published on:
05 Jun 2018 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
