5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Environment Day: वन विभाग देगा इस बार ग्रामीणों को खास तोहफा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खास उपहार देने जा रहा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 05, 2018

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खास उपहार देने जा रहा है। अब गांव के लोगों को उपहार स्वरूप ऐसे पौधे प्रदान किए जाएंगे, जो ग्रामीणों को खूब पसंद आएंगे। वन विभाग द्वारा इस बार कुछ ऐसा प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत छायादार पौधों के साथ उनको फलदार पौधे भी दिए जा सकें।

ये भी पढ़ें - विश्व पर्यावरण दिवस: ताजमहल के शहर आगरा में होगा वृक्ष भंडारा

कराया गया था सर्वे
डीएफओ मनीष कुमार ने बताया कि इस बार पौधारोपण अभियान जनसहयोग के माध्यम से किया जा रहा है। उससे पूर्व वन विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में एक सर्वे किए, जिसमें पता ये लगाया गया, कि लोगों को कौन से पौधे बेहद पसंद आ रहे हैं, सर्वे के बाद जानकारी ये हुई कि ग्रामीण सर्वाधिक फलदार पौधों को पसंद कर रहे हैं। अब डिमांड के अनुसार वन विभाग द्वारा इसी प्रकार के पौधों का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपनी राशि के हिसाब से लगाएं खास पौधे बदल देंगे आपकी तकदीर

इस तरह होगा वितरण
डीएफओ मनीष कुमार ने बताया कि कुछ ऐसे पौधों को चुना गया है, जो आगरा की जलवायु को भी समझते हों और यहां के लोगों को भी पसंद आएं। इसके अनुसार वन विभाग द्वारा इस बार नीम, पीपल, पाखर के साथ ही किन्नू, बेर, नीबू के पौधों का वितरण किया जाएगा। अब कम जगह में होने वाले पौधे तो लोग अपने घरों के आंगन में भी लगा सकते हैं। इसके अलावा खेत की मेड़ पर भी ये पौधे लगाए जा सकते हैं। साथ ही देखा ये भी गया है, कि फलदार पौधों की चिंता अधिक रहती है। इसलिए छायादार पौधों के साथ ही फलदार पौंधों पर भी ध्यान रहेगा।

ये भी पढ़ें - मोटीवेशनल: यूपी के पर्यावरण का सबसे बड़ा रक्षक हेडमास्टर, जानिए कैसे