इनका हुआ परीक्षण
इस शिविर में निगम कर्मचारियों, अधिकारियों और पार्षदों के साथ उनके परिजनों ने भी भाग लिया और अपना मेडीकल चेकअप कराया। शिविर में आईएमए की 18 चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने हृदय, आंख, नाक-कान-गला, हड्डी, डायबिटीज, शुगर, रक्तचाप आदि सभी रोगों से जुड़ी जांच की। इसके अलावा बाल रोग और स्त्री रोग के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। पहली बार निगम परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में निगम कर्मचारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिविर में जांच कराने आ रहे लोगों ने लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन कराया।