5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगाजल प्रोजेक्ट की तेज हुई रफ्तार, जल्द बुझेगी प्यास

कमला नगर पर विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय एवं जगन प्रसाद गर्ग ने पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारम्भ किया

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 09, 2017

Gangajal project

Gangajal project

आगरा। गंगाजल प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे दशकों पुरानी आगरा की पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जाग गई है। आगरा के लोगों की जल्द ही प्यास बुझने वाली है। आज जीवनी मंडी वाटर वक्र्स को पाइप लाइन द्वारा कैलाश पुल के पास बन रहे प्रेशर ब्रेक टैंक से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई ।

हुआ शुभारम्भ
9 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे दाऊजी मिष्ठान भंडार कमला नगर पर विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय एवं जगन प्रसाद गर्ग ने पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारम्भ किया और आगरा की जनता की प्यास बुझाने के लिए भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग एवं योगेन्द्र उपाध्याय ने फांवड़ा और कुदाल चलाकर पाइप लाइन डालने के कार्य की शुरुआत भी की। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा हर अच्छे काम में रूकावटें आती हैं, लोगों को परेशानी भी होती है। पाइप लाइन डालने के दौरान निश्चि रूप से लोगों को धूल मिट्टी से परेशानी होगी, लेकिन इस परेशानी के बाद आगरा शहर की जनता को पेयजल के लिए गंगाजल उपलब्ध होगा।

प्रोजेक्ट ने इसलिए पकड़ी रफ्तार
विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा गंगाजल प्रोजेक्ट की शुरुआत भले ही उस दौरान हुई जिस दौरान हमारी सरकार नहीं थी, लेकिन उस समय प्रोजेक्ट की रफ्तार इतनी धीमी थी, कि आगरा की जनता ने उम्मीद छोड़ दी थी कि आगरा को गंगाजल मिलेगा, लेकिन जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है गंगाजल प्रोजेक्ट की तेज रफ्तार से जनता को यह आस बंध गई है कि जल्द ही आगरा की प्यास मिटने वाली है। 31 मार्च 2018 तक आगरा की जनता को गंगाजल उपलब्ध हो जाएगा। गंगाजल प्रोजेक्ट मैनेजर पियूश पंकज ने भी लोगों से सहयोग की अपील की । इस दौरान गंगाजल प्रोजेक्ट मैनेजर पियूश पंकज परियोजना निदेषक सुरेन्द्र परमार, एवं उनकी टीम और व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, भाजपा नेता केके भारद्वाज, सुनील कर्मचन्दानी, ओमप्रताप सिंह, मनोज गर्ग, आदि प्रमुख मौजूद रहे ।