3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौच के लिए गई किशोरी की गला रेतकर हत्या

  सुबह छह बजे किशोरी का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे बने प्राइमरी स्कूल में बरामद हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Nov 30, 2019

murder

murder

आगरा। शौच के लिए घर से निकली किशोरी का शव सुबह करीब छह बजे खेरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित प्राइमरी स्‍कूल में बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मृतक किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:शहीद के परिवार पर हमला, भतीजी बहू को गली तक बाल खींचकर घसीटा, परिवार की अन्य महिलाओं को लाठी डंडों से पीटा

ये है मामला
शनिवार सुबह खेरागढ़ थाना क्षेत्र के खांकागढ़ निवासी हरिओम की बेटी गौरी सुबह के समय घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान किसी ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह करीब छह बजे उसका शव गांव के बाहर तालाब के किनारे बने प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों को दिखा। इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का मामला नहीं लगता। किशोरी की हत्या दो लोगों द्वारा किए जाने की आशंका है। एक ने लड़की को आगे से पकड़ा है और दूसरे ने पीछे से धारदार हथियार से काटा है। गले पर दो बार वार किया गया हैैै। किशोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Story Loader