10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर अय्याशी के लिए विदेशों से मंगाई लड़कियां, 15 गिरफ्तार

आगरा के एक स्पा सेंटर में थाईलैण्ड और म्यांमार की लड़कियां को बुलाया था। अबतक पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Adarsh Shivam

Dec 28, 2022

thai.jpg

नया साल मनाने के लिए आगरा में एक स्पा सेंटर अलग किस्म की तैयारी कर रहा था। स्पा सेंटर में विदेश से लड़कियों को बुलाया गया था। ताजगंज थाना पुलिस ने सोमवार को एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। देहव्यापार में लिप्त सात युवतियों सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने थाईलैंड और म्यांमार की 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद रोड स्थित अरीवा नाम के स्पा सेंटर में देहव्यापार रैकेट चलने की सूचना मिलने के बाद ताजगंज पुलिस ने छापा मारा।

उत्तर पूर्वी राज्यों की 2 युवतियां भी शामिल
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अर्चना सिंह ने बताया “कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें सात युवतियां हैं। इनमें से थाईलैण्ड की 3, म्यांमार की 2 युवतियां और उत्तर पूर्वी राज्यों की 2 युवतियां शामिल हैं। विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आगरा आयीं थीं। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वह ज्यादा पैसे कमाने के लिए ऐसा कर रही थीं।”

यह भी पढ़ें: UPSRTC देगा कमाई का मौका, खोले जाएंगे सेंटर; पूरी करनी होगी ये शर्तें

“यह स्पा सेंटर पिछले 8 महीने से चल रहा था। देह व्यापार के जुर्म में सेंटर के संचालक अमित मिश्रा और उसके 3 साथी और 4 ग्राहक भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने रातभर पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ थाना ताजगंज में देह व्यापार अधिनियम की धारा में FIR दर्ज कर लिया है।”

व्हाट्सएप पर भी चल रहा था देह व्यापार
पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़े लोगों से पूछताछ जिसमे पता चला कि विदेशी युवतियों को ठेके पर बुलाया जाता था। नए साल के लिए इन युवतियों की ज्यादा मांग थी। स्पा सेंटर के साथ ही देह व्यापार का मामला व्हाट्सएप पर भी चल रहा था। पुलिस को शक है कि अभी और भी लोग इस गलत धंधे में शामिल हो सकते हैं। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।