
toilet paper
क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टॉयलेट पेपर कौन सा है? अगर नहीं तो इसे गूगल पर सर्च करने की भूल बिल्कुल मत कीजिएगा क्योंकि इसका जवाब देखकर आप हैरान हो जाएंगे। गूगल पाकिस्तानी झंडे को दुनिया का सबसे बेहतर टॉयलेट पेपर मानता है।
यदि आप गूगल पर जाकर हिंदी में 'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टॉयलेट पेपर' या फिर अंग्रेजी में 'Best Toilet Paper in World' सर्च करेंगे तो जवाब में आपके सामने पाकिस्तान का झंडा आ जाएगा। हालांकि सिर्फ यही एक ऐसा जवाब नहीं है जिसे देखकर आपको हैरानी हो। इसके अलावा भी ऐसे कई उत्तर हैं, जिन पर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। जैसे Pappu, Feku आदि शब्दों पर भी आपको हैरान करने वाले उत्तर मिलेंगे।
इस मामले में आगरा के आईटी एक्सपर्ट गौरव वार्ष्णेय का कहना है कि विभिन्न वेबसाइट्स पर जो कंटेट जितना ज्यादा होता है और ज्यादा बार देखा जाता है, उसे ही गूगल क्रॉल कर लेता है। उनका कहना है कि पुलवामा अटैक के बाद से गूगल पर'Best Toilet Paper in World' शब्द की सर्चिंग काफी बढ़ी है।
Published on:
28 Mar 2019 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
