
Gram pradhan hunger strike
आगरा। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार के विधायक और सांसद के खिलाफ ग्राम प्रधान ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मामला ब्लॉक अछनेरा के गांव कठवारी का है। यहां के ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना तथा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा है कि जब तक गांव में विकास कार्य शुरू नहीं होगें, तब तक धरना जारी रहेगा।
ये है मामला
फतेहपुर सीकरी विधानसभा के ब्लॉक अछनेरा की ग्राम पंचायत कठवारी से ग्राम प्रधान मोहित कुमार गांव विकास कार्य न होने पर फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल व विधायक चौधरी उदयभान सिंह के खिलाफ गांव में समस्त ग्रामीणों सहित अनिश्चितकालीन धरना तथा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्राम प्रधान ने सांसद और विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने अभी तक गांव में एक भी विकास कार्य नहीं कराया है। वह जब गांव के विकास कराने की मांग को लेकर उनसे मिलते है, सांसद, विधायक उन्हे आश्वासन देकर ही टरका देते हैं। यह एक साल से चला आ रहा है। इससे ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणो में सांसद, विधायक के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
ये है गांव की प्रमुख समस्या
प्रधान ने बताया है कि गांव की प्रमुख समस्या गांव में चार इण्टर काॅलेज हैं। चारो काॅलेजों के रास्ते कच्चे हैं। गांव के श्मसान घाट की भी खराब बना हुआ है। बरसात के दिनो में उसमे पानी भर जाता है। कब्रिस्तान की बाउड्री वॉल नहीं है। गांव में युवाओं के लिए खेल कूद के लिए खेल मैदान नहीं है। पशुओं के पानी पीने के लिए तालाब नहीं है। एक भी गरीब के लिए आवास नहीं बना है। गरीबों के पास राशन कार्ड भी नहीं हैं। गांव में विद्युत की अघोषित कटौती होती है। ये सभी गांव की प्रमुख समस्या हैं, जिनकी ओर सांसद और विधायक ने ध्यान नहीं दिया है। ग्राम प्रधान मोहित तथा ग्रामीणो ने सांसद और विधायक से गांव में विकास कार्य कराने की मांग की है। उन्होने कहा है कि जब तक ये सभी मांगे पूरी नही होती, भूख हडताल जारी रहेगी। वहीं विकास कार्य न होने की वजह से धरने पर बैठे प्रधान की खबर से सांसद और विधायक के पसीने छूट गए है।
Published on:
12 Aug 2018 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
