आगरा। जीआरपी ने शातिर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से आधा दर्जन महंगे मोबाइल फोन, चोरी किए गए रुपये और 150 नशीला पाउडर बरामद हुआ है। उसने ट्रेनों में चोरियों की वारदात को कबूला है।
गश्त पर मिली थी मुखबिर से सूचना
जीआरपी बीती रात रेलवे स्टेशन आगरा कैण्ट पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर झासीं साइड बनी कोठरी की आड में एक शातिर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक होशियार सिंह व उ.नि. आरपीएफ अनिल कुमार गौतम मय हमराह पहुंचे। जहां से अभियुक्त गौतम पुत्र सतीश निवासी म.नं. 25/40 शालीमार होटल के सामने मौहल्ला चक्कीपाट, छिपीटोला थाना रकाबगंज आगरा को पकड़ा।
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त के पास से छह अदद मोबाइल जो ट्रेनों से चोरी किए गए थे। जिनकी कीमत करीब 68,000 रुपये आंकी जा रही है व नगद रुपये भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही उसे पास एक नशीला पाउडर भी मिला है। अभियुक्त का पूर्व अपराधिक इतिहास भी रहा है। आगरा फोर्ट में इस पर मुकदमा दर्ज है।
ऐसे करता था चोरी की वारदात
अभियुक्त की गिरफ्तार और चोरी की नगदी बरामदगी से ट्रेनों में हो रही चोरी, लूट, छिनैती, जहरखुरानी की घटनाओं पर काफी अंकुश लगेगा। अभियुक्त से ट्रेनों में हो रही अन्य घटनाओं के बारे में भी गहराई से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि पाउडर का इस्तेमाल यात्रियों को बेहोश करने के लिए करता था।