22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुम्हारे बेटे ने मेरे साथ…’ खून से लथपथ मां-बाप के पास पहुंचा आरोपी, झगड़े के बाद दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला

आगरा के किरावली क्षेत्र में 15 वर्षीय चंद्रवीर उर्फ मोनू की उसके दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंक दिया गया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Anuj Singh

Mar 22, 2026

दोस्तों ने 15 साल के लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

दोस्तों ने 15 साल के लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

Agra Crime News: यूपी में आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के सलेमाबाद गांव में एक 15 साल के लड़के की दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। यह घटना शुक्रवार शाम की है। चंद्रवीर उर्फ मोनू (15 साल) शाम करीब 6:30 बजे घर से दोस्तों के साथ बाहर निकला था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार और ग्रामीणों को चिंता हुई। सबने मिलकर उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि मोनू को कुछ युवकों के साथ खेतों की तरफ जाते देखा गया था। परिवार वाले उसी तरफ खोजने गए। इसी बीच गांव का ही युवक अभिषेक खून से लथपथ होकर मोनू के पिता देवेंद्र सिंह के पास आया। उसने कहा कि तुम्हारे बेटे ने मेरे साथ मारपीट की है। कहकर अभिषेक वहां से भाग गया।

पुलिस को कैसे पता चला?

अभिषेक सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि चंद्रवीर ने उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस उसकी बताई जगह पर गई तो कुएं में मोनू का शव पड़ा मिला। मौके पर मोनू की चप्पलें, उसका लोअर और कंटीले तारों पर खून के निशान मिले। जांच में पता चला कि कुएं के पास अभिषेक और मोनू के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद अभिषेक और उसके साथियों ने मोनू को बुरी तरह पीटा और मार डाला। शव कुएं में फेंक दिया। भागते समय अभिषेक कंटीले तारों में फंस गया और घायल हो गया।

परिवार का गुस्सा और पुलिस कार्रवाई

मोनू की मौत की खबर फैलते ही गांव में भारी गुस्सा फैल गया। तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस वहां तैनात कर दी गई है। मोनू के पिता देवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें अभिषेक, उमेश, रामू, राजकुमार और विजय सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर अभिषेक, रामू और विजय सिंह को हिरासत में ले लिया है। अभिषेक का मेडिकल कराया गया है। तीनों से पूछताछ जारी है। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाने का काम पूरा हो चुका है। जांच जारी है। परिवार वाले आरोपियों पर सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पूरा गांव इस क्रूर घटना से सदमे में है।