12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

प्रभु यीशु ने लिया जन्म, खुशी से झूमे लोग

रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस की आवाज गूंजने लगी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 25, 2017

Christmas,faith,celebrate,St mary's church,christmas celebration,Lord Jesus,Merry Christmas, Carol Lyrics, Carol Song, Lord Jesus, Yeshu Masiha, Christmas day 2017, christmas celebration, St. Peter's Church, St John's Church, Happy Christmas 2017

Christmas,faith,celebrate,St mary's church,christmas celebration,Lord Jesus,Merry Christmas, Carol Lyrics, Carol Song, Lord Jesus, Yeshu Masiha, Christmas day 2017, christmas celebration, St. Peter's Church, St John's Church, Happy Christmas 2017

आगरा। रात 12 बजते ही शहर के गिरजाघरों में आनंद की वर्षा शुरू हो गई। प्रभु ईसा मसीह के जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस की आवाज गूंजने लगी। घंटियों की मधुर आवाज के साथ लोगों ने प्रभु यीशु की जय-जयकार की। पूरा शहर जश्न में डूबा नजर आया। शहर के सभी गिरजाघरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। ईसाई समाज के घर अठखेलियां करती रोशनी से जगमगा रहे थे। घरों में सजी गोशाला की झांकियां लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही।


रविवार को देर रात मसीही समाज के लोग गिरजाघरों में जुटे रहे। कैरल्स गान और केक काटकर क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। सबने ने एक-दूसरे को घर आने का निमंत्रण दिया। रात आठ बजे से ही लोगों का चर्च पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म के सुंदर झांकी सजाई गई थी। भक्तों ने प्रभु के स्वागत में गीतों को प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। रात 12 बजते ही प्रभु यीशू ने गोशाला में जन्म लिया। उनके जन्म के साथ ही गिरजाघरों में उनके स्वागत के लिए प्रार्थना का दौर शुरू हो गया।


विशेष प्रार्थना सभा
रोमन कैथोलिक और प्रोटेस्टियन गिरजाघरों में प्रभु यीशू के जन्म के बाद विशेष प्रार्थना हुई और बधाई का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद चर्च में ही केक कटिंग सेरेमनी संपन्न कराई गई, जिसमें सभी ने मुंह मीठा कर एक दूसरे को प्रभु जन्म की बधाईयां दीं। सेंट पॉल्स चर्च के प्रेसविटर इंचार्ज रेवरेंड राजीव चंद ने बताया कि यह मौका ईसाई समाज के लिए बेहद खास होता है। इसलिए प्रभु के जन्म के साथ प्रार्थना की जाती है, क्योंकि प्रभु ने मानव जीवन के कल्याण के लिए जन्म लिया है।

बोन फायर के साथ पूरी रात चला जश्न
रोमन कैथोलिक मिशन कंपाउंड में चर्च की प्रार्थना के बाद बोन फायर के बीच जश्न मनाया गया। युवाओं ने इसके लिए दिन में ही पूरी तैयारी कर ली थी। इसलिए प्रार्थना के बाद युवाओं के साथ बच्चे और बड़े भी पार्टी में पहुंचे और खाने पीने के साथ म्यूजिक और डांस का खूब लुत्फ उठाया। यहां शामिल होने के लिए दूर दराज के रिश्तेदार भी आए थे।

निष्कलंक माता महागिरजाघर में सजी प्रदर्शनी
क्रिसमस को लेकर रोमन कैथोलिक समाज ने वजीरपुरा स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर में प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में भगवान यीशू और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न किस्सों को चित्रों और झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके जीवन से प्रभावित हों और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।