3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

जलमग्न हुआ ताजमहल का शहर, अभी बारिश से राहत की नहीं उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

शुक्रवार को बारिश से तो राहत मिल सकती है, लेकिन बादलों का आना-जाना बना रहेगा।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 26, 2018

आगरा। ताजमहल का शहर आगरा मूसलाधार बारिश के चलते जलमग्न हो गया है। सबसे बुरे हालात पुराने शहर कहे जाने वाले बिजली घर के पास स्थित रोशन मोहल्ला, काजी पाड़ा बस्ती और सुभाष बाजार के हैं। यहां पर चार से पांच फीट तक पानी सड़कों पर भरा हुआ है। सड़कों पर भरा ये पानी यहां के कपड़ा थोक बाजार की दुकानों में जा घुसा, जिससे व्यापारियों की सांसें अटग गईं। रात में ही व्यापारी बाजार में आ गए। जितना सामान सुरक्षित निकाला जा सकता था, उतना तो निकाल लिया गया, लेकिन बड़ी मात्रा में दुकानों का सामान पानी में तैर गया। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम भोजवानी ने बताया कि बारिश में ये जलभराव नगर निगम के दावों की पोल खोल रहा है। बाढ़ से भी बुरे हालाते हैं। व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मॉनसून उत्तरी मध्यप्रदेश की तरफ से गुजर रहा है। अगले 24 घंटे तक ऐसी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को बारिश से तो राहत मिल सकती है, लेकिन बादलों का आना-जाना बना रहेगा।