29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईकोर्ट के जज साहब को यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगा टॉयलेट, सुलभ शौचायल में देखी गंदगी और फिर…

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शनिवार को आगरा से नोएडा जा रहे थे। वह खंदौली टोल प्लाजा पर टॉयलेट करने के लिए रुके।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Upendra Singh

Dec 05, 2023

allahabad_high_court.jpg

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के कैंटीन के सुलभ शौचालय में गंदगी मिली। हाईकोर्ट के जज ने कंट्रोल रूप में शिकायत की, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने सफाई के लिए टीम भेजा। पुलिस ने कैंटीन मैनेजर और दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कैंटीन मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया
टोल प्लाजा से अफसर और कर्मचारी सुलभ शौचालय पहुंच गए। टीम ने सफाई कराई। आसपास के इलाके को चमका दिया। दूसरी तरफ खंदौली थाना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश मिले। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कैंटीन मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। व्यवस्था को लेकर उनसे पूछताछ की गई।

सुलभ शौचालय का नल हो गया था खराब
यमुना एक्सप्रेसवे के खंदोली टोल इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि उच्च न्यायालय के जस्टिस शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा की ओर जा रहे थे। सुलभ शौचालय में नल खराब होने पर पानी की समस्या हुई थी। सहालग सीजन में भीड़ ज्यादा होने से यह परेशानी हुई। शौचालय के खराब नल को सही करा दिया गया है। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।

स्लेव और नल टूटा मिला
एत्मादपुर एसीपी सौरभ सिंह ने बताया कि सुलभ शौचालय का एक स्लेव व नल टूटा मिला था। उच्च न्यायालय के जस्टिस ने नाराजगी व्यक्त की थी। शिकायत आने पर स्लेव व नल को सही करा दिया गया है।

सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं
यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा के पास आगरा से नोएडा रोड पर सुलभ शौचालय है। यहां 17 यूरिनल और आठ शौचालय हैं। कर्मचारियों ने बताया कि ये दो साल पूर्व बढ़ाए गये थे। यहां एक दर्जन शौचालय का निर्माण और होना था, जोकि लंबित है। साफ सफाई के लिए यहां एक महिला और चार सफाई कर्मचारी दो शिफ्ट में तैनात रहते हैं। जबकि रात्रि में दो कर्मचारी ही रहते हैं।

Story Loader