4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क किन्नरों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर चले लात-घूंसे

बीच सड़क पर किन्नरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। लात घूंसे चले। इस दौरान घंटों सड़क पर जाम लगा रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Suvesh shukla

Oct 19, 2023

high voltage drama of transgenders in the middle of the road

ताजनगरी आगरा में बुधवार की दोपहर किन्नरों के दो गुट आमने सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। लात-घूसे चलें। इस मारपीट की वजह से हाईवे जाम हो गया। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक सड़क पर हंगामा होता रहा। बता दें कि दो दिन पहले किन्नरों के दो गुटों में चाकूबाजी भी हो चुकी है। चाकूबाजी के दौरान कई किन्नर घायल भी हो चुके हैं।


किन्नरों ने फाड़ डाले एक दूसरे के कपड़े
यह मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर का है। बता दें कि आगरा-हाथरस मार्ग पर एक-दूसरे के क्षेत्र में नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। खूब लात-घूंसे चले। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। हाईवे के बीच में हाई वोल्टेज हंगामा होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे हंगामे की वजह से जाम रहा और हंगामा चलता रहा।

Story Loader