3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 साल की युवती ने 70 साल के बुजुर्ग को बहकाया, फ्लैट पर बनाया अश्लील वीडियो

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 70 साल के बुजुर्ग हनीट्रैप का शिकार हो गए। सिकंदरा पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Sep 19, 2023

Honeytrap in UP;26 year old girl called 70 year old man his flat made obscene video in Agra

आगरा में बुजुर्ग बने हनीट्रैपिंग का शिकार

Honeytrap in UP: यूपी के आगरा जिले में हनीट्रैपिंग का मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग को 26 साल की युवती ने अपना शिकार बना लिया। हनीट्रैप की गैंग में शामिल महिला ने बुजुर्ग को अपने प्रेम जाल में फंसाया जिसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल खेला जाने लगा। दरअसल, सोमवार को एक बुजुर्ग आगरा के सिकंदरा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अपने साथ घटी घटना की जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई। सिकंदरा थाने पहुंचे शाहगंज के केदार नगर के रहने वाले एक 70 साल के बुजुर्ग ने बताया कि 26 साल की युवती ने उन्हें बहाने से शास्त्रीपुरम के एक फ्लैट पर बुलाकर उनका अश्लील वीडियो बना ‌‌लिया। आरोप है कि युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनका एटीएम कार्ड ले लिया और 19 हजार रुपये निकाल लिए। अब आरोपी उन्हें ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की चौथ भी मांग रहे हैं।

पहले मजबूरी बताई फिर मीठी बातों में फंसाया
आगरा के सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि केदार नगर के रहने वाले बुजुर्ग के अनुसार उनके पास एक सितंबर को 26 वर्षीय युवती आई। अपनी मजबूरी बताते हुए उनसे पांच हजार रुपये मांगे। बुजुर्ग ने मना कर दिया। इस दौरान युवती ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद लगातार बातें करके उन्हें अपने जाल मे फंसा लिया। पांच सितंबर को उन्हें शास्त्रीपुरम में एक फ्लैट पर लेकर गई।

यह भी पढ़ें: युवती संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया SI सस्पेंड, थाने पर बवाल

वहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने बुजुर्ग से मारपीट कर उनके कपड़े उतरवा मोबाइल से वीडियो बना लिया। उनका एटीएम कार्ड लेकर 19 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग के मोबाइल से सारे परिचितों के नंबर लेने के बाद उन्हें छोड़ा। बुजुर्ग का कहना है कि अब आरोपी उनसे पांच लाख रुपये की चौथ मांग रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Story Loader