scriptहीरोइन बनने मुंबई गई थी पत्नी, 6 माह बाद घर लौटने पर पति ने साथ रखने से किया इनकार | husband refuses to keep wife who went to mumbai to become actress | Patrika News
आगरा

हीरोइन बनने मुंबई गई थी पत्नी, 6 माह बाद घर लौटने पर पति ने साथ रखने से किया इनकार

आगरा की एक महिला को पति को बिना बताए मुंबई जाना भारी पड़ गया है। पत्नी के मुंबई से लौटने पर पति अब उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है। पत्नी के लाख विनती करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है। थक हारकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो केस परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया।

आगराMar 29, 2022 / 11:42 am

lokesh verma

husband-refuses-to-keep-wife-who-went-to-mumbai-to-become-actress-2.jpg
अपने सपनों को पूरा करने के लिए पति को बिना बताए मुंबई जाना एक महिला को काफी भारी पड़ गया है। पत्नी के मुंबई से हताश होकर लौटने पर पति अब उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है। पत्नी के लाख विनती करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है। थक हारकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो केस परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। परामर्श केंद्र काउंसलर दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पति किसी भी कीमत पर फिर से पत्नी को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं हो रहा है। जिसके बाद मामले में काउंसलिंग के अगली तारीख दी गई है।
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि लखनऊ के रहने वाले एक युवक से आगरा के ताजगंज की रहने वाली युवती की शादी 7 वर्ष पहले हुई थी। इस दौरान दोनों के दो बच्चे हुए। पति कानपुर स्थित एक निजी कंपनी जॉब करता है। पत्नी ने बताया है कि वह एक्टर बनना चाहती है। इसलिए सीरियल और फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई चली गई थी। जब वह घर लौटकर आई तो पति ने उसे रखने से साफ इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- अदालत ने पिता को दी बेटे की कस्टडी तो नाराज बच्चे के मामा ने जीजा को मार दी गोली

बिना बताए छह महीने पहले चली गई थी पति के घर से
वहीं, पति का कहना है कि उसे बिना बताए छह महीने पहले पत्नी मायके आ गई थी। इतना ही नहीं मुंबई जाने को लेकर भी उसे कुछ नहीं बताया गया। इस दौरान उसने कोई फोन भी नहीं किया। पति का कहना है कि वह छह महीने बाद लौटी है। वह बच्चों को खुद ही पाल लेगा। लेकिन, किसी भी कीमत पर अब पत्नी को स्वीकार नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप के कैशियर से बदमाशों ने हथियारों के बल पर 25 लाख लूटे, अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज

मामले में दी गई अगली तारीख

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि पत्नी के मुंबई जाने के मामले में अगली तारीख दी है। उन्होंने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में कुल 40 मामलों की सुनवाई की गई है। जिनमें से 9 केस में आपसी समझौता करा दिया गया है। वहीं चार में केस दर्ज कराया गया है। 10 फाइल अन्य मामलों में बंद की गई हैं। शेष मामलों में अगली तारीख दी गई है।

Home / Agra / हीरोइन बनने मुंबई गई थी पत्नी, 6 माह बाद घर लौटने पर पति ने साथ रखने से किया इनकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो