आगरा

भागवत कथा के पांडाल में घुसा लकड़बग्घा, भागवताचार्य ने शिव के त्रिशूल से किया संहार

थाना सिकंदरा क्षेत्र में भागवत कथा के पांडाल में घुसे लकड़बग्घे को भागवताचार्य ने भगवन शिव के त्रिशूल से मार कर लोगों की जान बचाई। घायल भागवताचार्य को पुलिस ने इलाज के लिए भेजा है।

less than 1 minute read
Feb 20, 2023
भागवताचार्य विजय शास्त्री

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में भागवत कथा के पांडाल में एक लकड़बग्घा घुस आया। भागवत सुनाने की तैयारी कर रहे भागवताचार्य लकड़बग्घे से भीड़ गए और भगवान शिव के त्रिशूल से लकड़बग्घे का संहार कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने घायल भागवताचार्य को इलाज के लिए एस एन मेडिकल भेजा। वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे का पोस्टमार्टम करवाया है।

थाना खंदौली के सोरई गांव निवासी भागवताचार्य मानस प्रभाकर विजय शास्त्री थाना सिकंदरा के कैलाश मोड़ स्थित राजा की गुफा आश्रम में 16 फरवरी से भागवत कथा का वाचन करने जा रहे थे। 15 फरवरी की रात पंडाल में तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान एक लकड़बग्घा अंदर घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया।

मौनी बाबा ने दिया भागवताचार्य का साथ

लकड़बग्घे के हमले के दौरान भागवताचार्य लोगों की जान बचाने के लिए लकड़बग्घे से भिड़ गए। हमले के दौरान वो घायल हो गए पर उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए भगवान शिव की प्रतिमा के हाथों में लगा त्रिशूल उठा कर लकड़बग्घे को धराशाई कर दिया। इस दौरान आश्रम के मौनी बाबा भी भागवताचार्य को बचाने के लिए लकड़बग्घे से लड़ गए।

दो दिन अस्पताल में रहे भर्ती

लकड़बग्घे के हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग और स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। घायल भागवताचार्य को पुलिस ने एस एन मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा, जहां दो दिन तक वो भर्ती रहे। खतरे से बाहर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Published on:
20 Feb 2023 10:30 am
Also Read
View All

अगली खबर