
छाया कोहरा, तेज सर्दी से बढ़ी गलन
आगरा। पिछले कई दिनों से ठंडक से राहत देने के बाद बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया। बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के साथ हुई। सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते तापमान में गिरावट आ गई। बारिश के बाद मौसम विभाग कि अनुमान है कि नौ जनवरी से मकर संक्रान्ति तक अब घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा।
बता दें कि पिछले दिनों खिली तेज धूप के चलते काफी समय से बारिश के आसार बनते दिख रहे थे। मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन फिर धूप निकल आयी थी। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ले ली। सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई। दिन में सूरज हल्की धूप के साथ थोड़ा सा चमका, लेकिन फिर दिनभर बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अबतक अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद अब घना कोहरा परेशानी का सबब बन सकता है। गुरुवार 9 जनवरी से लेकर मकर संक्रांति तक कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। साथ ही सर्द हवाएं लोगों को ठंडक का अहसास कराएंगी।
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 12 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Published on:
08 Jan 2020 05:53 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
