आगरा। सेना भर्ती की कीठम में हुई दौड़ में जो अभ्यर्थी पास हुए थे, वे अब तैयार हो जाएं। उनके लिए अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। ये लिखित परीक्षा 28 जनवरी को एकलव्य स्टेडियम में होगी। इस परीक्षा में लगभग 1900 अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। सेना भर्ती की दौड़ में पांच हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें से लगभग तीन हजार प्रमाणपत्रों की जांच और मेडिकल की परीक्षा में बाहर हो चुके हैं।