
Father-son committed gang rape by taking pregnant woman hostage, knowi,Father-son committed gang rape by taking pregnant woman hostage, knowi,Father-son committed gang rape by taking pregnant woman hostage, knowi
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय और बिचपुरी चौकी के इंचार्ज नील कुमार को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने इंस्पेक्टर और दरोगा की भूमिका की जांच करने के आदेश दिए थे।
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने इस पूरे प्रकरण की जांच करके आई रेंज ए सतीश गणेश को सौंप दी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद आईजी ने इंस्पेक्टर व दरोगा को निलंबित किए जाने के आदेश एसएसपी को दिए। वहीं घटना का मुख्य आरोपी जो कि सपा नेता का बेटा बताया जा रहा है, वो अभी तक फरार है। पुलिस आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही पुलिस
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी हरीपर्वत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी को पकड़ने की तेजी से कवायद की जा रही है। यदि फिर भी वो पकड़ में नहीं आता तो उस पर जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा।
छात्रा के पिता ने की थी आईजी से शिकायत
11वीं की छात्रा के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जगदीशपुरा थाने में दो सितंबर को एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था। छात्रा के पिता ने आईजी से मिलकर शिकायत की थी कि पुलिस ने दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ में बदलवा दिया और गिरफ्तार आरोपियों को छोड़ दिया। आईजी ने इसकी जांच के आदेश एसपी पूर्वी को दिए थे। एसपी पूर्वी ने जांच की रिपोर्ट में बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय और बिचपुरी चौकी के इंचार्ज नील कुमार दोनों ने इस मामले में लापरवाही बरती, अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं किया, इनकी सत्यनिष्ठ संदिग्ध प्रतीत होती है। इसके बाद आईजी ने दोनों के निलंबन के आदेश दिए।
Updated on:
02 Nov 2019 10:27 am
Published on:
02 Nov 2019 10:25 am

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
