2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में लहराया तिरंगा, देखें अद्भुत तस्वीरें

-पुरस्कार वितरण के साथ आज होगा समापन -मंच पर बिखरा बांग्लादेश व भारत का देश प्रेम

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 26, 2019

Drama

Drama

आगरा। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं ने प्रदर्शन किया। बांग्लादेश व भारत का देश-प्रेम दिखाई दिया। मंच पर तिरंगा लहराया। साथ में बांग्लादेश का झंडा भी लहराया गया। इस रोमांचक दृश्य को दर्शक देखते ही रह गए।

नृत्य से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति में वर्णम नृत्य सेन्टर, महाराष्ट्र की नृत्यांगनाओं ने भरतनाट्यम पदम के माध्यम से राधाकृष्ण लीला का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम साधिका मेघा परब के निर्देशन में वैष्णवी भालेकर, श्रिया मसूरकर,श्रावणी मोरे, कांचन चौधरी,जान्हवी मोंडकर ने प्रस्तुत किया। आज की मुख्य आकर्षण प्रस्तुतियों में भारत और बांग्लादेश की सांझा प्रस्तुति बारहमासी तेरह त्योहार, बांग्लादेश नेशनल थीम रहे। राजस्थानी कालबेलिया, घूमर, छत्तीसगढ़ से धारित्री, इंसिता ताम्रकर के साथ ही भोपाल से मोनाली मित्रा, इशिता लाल, खशुबू पाल का कथक नृत्य प्रस्तुत किया। रिद्धि व रायना ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया।

सराहे गए नाटक

नाटकों की श्रृंखला में अम्बर विनोद का लिखा अमिधा, खंडवा (मध्य प्रदेश) का नाटक मुक्तिधाम, उड़िया नाटक रामचंद्र सासमल के निर्देशन में बसा घर एवं भोपाल की बाल नाट्य प्रस्तुति 'महारानी फूलकुमारी' ने अँग्रेजों के ख़िलाफ़ मंच पर मोर्चा खोलकर देश भक्ति का परिचय दिया। श्रीनगर से आईं डॉ. हिना मीर व सानिया मिर्जा ने युगल कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया।

सम्मान समारोह
कार्यक्रम के बीच शहर की नौ महिला शक्तियों रानी सरोज गौरिहार, डॉ. शशि तिवारी, डॉ. वीना शर्मा, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. राजकुमारी शर्मा, डॉ. रंजना बंसल, आशा रानी बोहरा, शांति नागर व रश्मि मगन को मिला। महिला रंग साधना के लिये गुरु मेघा परब, रोहिणी व अंतिमा सोनी को ताज रंगश्री सम्मान मिला। पुरुष वर्ग में धनंजय, युवराज चौहान को ताजरंग भूषण सम्मान मिला।

महापौर ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथियों में आगरा के महापौर नवीन जैन, होली पब्लिक स्कूल के निदेसक संजय तोमर, छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेन्द्रू, जॉइन्ट कमिश्नर सेल टैक्स मिथलेश शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर शिविका सिंह, मुनेन्द्र जादौन, नरेश बेरी, डॉ. हृदेश चौधरी, पवन आगरी, गोपाल गुरु, लालाराम तैनगुरिया, बंटी ग्रोवर,रोहित कात्याल, सुरेश खन्ना, महेन्द्र जैन, रितु गोयल, अमित कौरा, आशीष लवानियां गगन ने आदि रहे।

निर्णायक मंडल

निर्णायक मंडल में अशोक मेहरा, युग मेहता, केशव प्रसाद सिंह, धनंजय, सुनील विश्वकर्मा रहे। महोत्सव की व्यवस्थाओं में मोनिका सिंह, डॉ वीना विनोद कौशिक, ममता पचौरी, पारुल भारद्वाज, मिथलेश, राजकुमारी, विनीत, परवेज़, कृष्णा सागर, राजदीप ग्रोवर आदि ने सहयोग दिया। डॉ. अमोल शिरोमणि व धीरज कटारा के संयोजन में फोटॉग्राफी एग्जीबिशन भी लगायी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रुति सिन्हा और गगन ने किया।

समापन आज

महोत्सव की संयोजक अलका सिंह ने बताया कि 26 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से होली पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण होगा। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा।

Story Loader