8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैती में बिल्डर कमल चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक महीने में समर्पण न किया तो कुर्क होगी संपत्ति

Gagdishpura Land Scandal: आगरा में जगदीशपुरा जमीन कांड (Agra Jagdishpura Land Scandal) के मुख्य आरोपी बिल्डर कमल चौधरी और उसके बेटे धीरू चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा की है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Aman Pandey

Feb 06, 2024

agra news

जगदीशपुरा जमीन प्रकरण में वांछित बिल्डर कमल चौधरी और उसके पुत्र धीरू चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने कमल चौधरी और धीरू चौधरी के खिलाफ 82 की कार्रवाई करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कर घर पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान तीन थानों की पुलिस मौजूद रही।

नोटिस चस्पा करने पहुंचे एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मुनादी कर आरोपी कमल चौधरी को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजते देख लोग घरों से बाहर आ गए। पुलिस ने मुनादी कर आरोपी बिल्डरों के काले कारनामों की फेहरिश्त लोगों के सामने रखी।

दोनों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि विवेचक आनंद वीर सिंह को कोर्ट से 82 सीआरपीसी का आदेश मिल गया है। बिल्डर और उसका बेटा इनामी आरोपित हैं। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दोनों भूमिगत हो गए हैं। ऐसी स्थिति में कुर्की से पहले मुनादी कराई जाती है। 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के बाद एक महीने का समय मिलता है।

रातों रात जमीन पर हुआ था कब्जा
बता दें कि बैनारा फैक्ट्री के पास दस हजार वर्ग गज जमीन पर रातों रात कब्जा हुआ था। कब्जे से पहले वहां रहने वाले पांच लोगों को दो फर्जी मुकदमों में जेल भेजा था। पहले तीन पुरुष गांजा तस्करी में जेल भेजे गए थे। उसके बाद दो महिलाओं को शराब तस्कर बनाया था। डीजीपी से शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई थी। तत्कालीन पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसओ सहित 18 लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसओ सहित तीन आरोपित जेल में बंद

एसओ जितेंद्र कुमार सहित तीन आरोपित जेल में बंद हैं। बिल्डर कमल चौधरी और उनके बेटे धीरू चौधरी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। किशोर बघेल और आनंद जुरैल भी वांछित हैं। तलाश में दबिश दी जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के करीबी मोहम्मद जाहिद को पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि होटल संचालक ने फोन किया था। उसने बताया कि परिवार में शादी थी। छह फरवरी को दावत होने के चलते व्यस्त है। पुलिस होटल संचालक को एक और नोटिस दे रही है।

*आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट*