23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने चलाई ये नई रीति, देखें वीडियो

पर्यूषण पर्व के दौरान हर व्यक्ति को श्रावक बनाने का अभियानकिसी के भी घर अचानक पहुंचकर आहारचर्या की रीति बनाई

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 10, 2019

राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने चलाई ये नई रीति, देखें वीडियो

राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने चलाई ये नई रीति, देखें वीडियो

डॉ. भानु प्रताप सिंह
आगरा। जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज को राष्ट्रसंत की उपाधि सम्मानित हैं। उनके नाम से धर्म सभाओं में हजारों लोग जुटते हैं। उन्होंने धर्म से विमुख हो चुके लाखों लोगों को धर्मानुरागी बनाया है। मांसाहारी को शाकाहारी बनाया है। विहर्ष सागर महाराज आगरा के कमलानगर स्थित जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे हैं। पर्यूषण पर्व चल रहे हैं। इस मौके पर जैन समाज में होती है तो सिर्फ धार्मिक चर्चा। शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। विहर्ष सागर महाराज ने आगरा में ऐसी रीति चला दी है कि जैन समाज का हर व्यक्ति अपने घर पर उनका इंतजार करता है। एक ही इच्छा है कि मुनिश्री घर पर आकर आहार ग्रहण कर लें। पत्रिका के विशेष कार्यक्रम परसन ऑफ द वीक में हमने बात की राष्ट्रसंत विहर्ष सागर महाराज से। उनके बारे में चर्चा है कि वे चमत्कार करते हैं। इस सवाल का भी बेबाकी से जवाब दिया।