20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूलेलाल जयंती 2018: पुष्प बरसाती तोपों व आतिशबाजी से किया गया ज्योतियों का स्वागत

बल्केश्वर घाट पर सजी भव्य सिन्धु नगरी में दिखा सिन्धी एकता व संस्कृति का नजारा।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 20, 2018

Jhulelal jayanti 2018

Jhulelal jayanti 2018

आगरा। भगवान झूलेलाल जयंती पर हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा बल्केश्वर घाट पर भव्य सिन्धु नगरी सजाई गई। संत शिरोमणि सांई टेउराम साहिब व भगवान झूलेलाल के दरबार में दर्शन करने व ढोडा चटनी का विशेष प्रसाद पाने को देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। फूलों, गुब्बारों, दीपों व विद्युतीय आभा से सिंधु नगरी दमक रही थी। सिंधी एकता व सिंधी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग मन मोह रहे थे।

काला महल, कमला नगर, जयपुर हाउस, शाहगंज, कर्मयोगी एंक्लेव, केदार नगर, अर्जुन नगर, आनंद पुरम, दयालबाग, ट्रांसयमुना सहित समूचे आगराटूंडला फिरोजाबाद तक की समस्त झूलेलाल ज्योतियों बहराणा साहिब का स्वागत पुष्प बरसाती तोपों व भव्य अतिशबाजी द्वारा किया गया। फिर सिंधी महंतों द्वारा यमुना के बीच धार में विधि विधान पूर्वक नाव द्वारा इन ज्योतियों का विसर्जन किया गया।

इस दौरान मुख्य मंच पर सागर एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने चार चांद लगा दिए। उद्घाटन महापौर नवीन जैन किया गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के हैड ग्रंथी टीटू सिंह, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा, महामंत्री गागन दास रामानी व विधायक जगन प्रसाद गर्ग रहे। हरीराम केशवानी, हेमंत भोजवानी, पार्षद प्रदीप अग्रवाल व रवि शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।


हुआ भव्य स्वागत
सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के संरक्षक श्याम भोजवानी, अध्यक्ष महेश सोनी व महासचिव मनोहर लाल हंस ने किया। नंदलाल आसवानी, गिरधारी कर्मचंदानी, रामचंद्र हंसानी, शंकर लाल हिंदवानी, नरेन्द्र पुरसनानी, सुशील नोतनानी, प्रदीप भटीजा, खेमचंद तेजानी, वासदेव भागिया तथा सुनील कर्मचंदानी भी मौजूद रहे।

दिया गया सिंधु रत्न
समारोह में सिंधी भाषा व संस्कृति को समर्पित रहे देहदानी प्रो. अर्जुनदास को मरणोपरांत सिंधु रत्न सम्मान दिया गया। आगरा महानगर की सभी मोहल्ला पंचायतों तथा प्रमुख मेला कमेटियों के साथ सिन्धु नगरी को चमकाने वाली सकारात्मक संस्था को भी यहां सम्मानित किया गया। देर रात तक अटूट प्रसाद व भंडारा चलता रहा।