एसएन मेडिकल कॉलेज में भी मिल रहा लाभ
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में भी जोड़ एवं कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध है। यहां महज 60 से 70 हजार रुपये के खर्च पर प्रत्यारोपण की सुविधा मिल रही है। यह सम्मेलन ख्याति प्राप्त अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण मुल्ला, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली से सेवानिवृत्त प्रो. सूर्यभान, दिल्ली के डॉ. शेखर अग्रवाल, मैक्स अस्पताल के डॉ. अनिल अरोडा, अपोलो हाॅस्पिटल के डॉ. केवी अतरी, विम्हंस अस्पताल के डॉ. राजीव शर्मा, यूपी आॅर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. आशीष कुमार आदि की मौजूदगी में होगा। रेनबो आईवीएफ की निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा एवं रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि यह गौरव की बात है कि आगरा में लगातार बडे चिकित्सकीय सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। इससे यहां चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। रेनबो हाॅस्पिटल से समय-समय पर विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों की लाइव वर्कशाॅप आयोजित की जा रही हैं, जिससे चिकित्सकों को अपना ज्ञान बढ़ाने का मौका मिलता है। इस अवसर पर आगरा आॅर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक विज, सचिव डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, एसएन मेडिकल काॅलेज में अस्थि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीपी पाल आदि मौजूद होंगे।