ऐसे हुआ खुलासा
मासूम की हत्या के खुलासे के लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इस मामले में पुलिस को मृत बाकल क्रिश की बहन ने अहम सुराग दिया। उसने बताया कि उसने अंकल को घर में देखा था। पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता चला, कि वो अंकल पुराना किराएदार था, जो गांधी स्माकर वाली गली में रमेश चंद्र यादव के मकान में रह रहा था। पुलिस वहां पहुंची, और आरोपी आयुष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी वारदात कबूल ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसा था। गेट पर उसे क्रिश मिल गया, वह पानी पीने के बहाने घर में घुस गया।