11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Krishna Janmashtami 2017: इरा मॉडल स्कूल में हर ओर दिखाई दिए राधा-कृष्ण

भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mukesh Kumar

Aug 12, 2017

Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami

आगरा। शहर के इरा मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सभी बच्चे राधा व कृष्ण की पोशाक पहनकर आए। स्कूल परिसर को श्री कृष्ण जन्म के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया। कृष्ण जी का हिन्डोला सजाया गया व बच्चों ने झांकिया सजाई। कन्हैया के रूप में सजे नन्हें मन्ने सबका मन मोह रहे थे।

हर परिस्थिति का सामना

स्कूल में बच्चों का मिठाई वितरण कर प्रधानाचार्य इरा शर्मा ने कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से हमें सीखना चाहिए कि किस तरह से हर परिस्थिति का सामना करें। उन्होंने कंस का संहार करके लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। द्रोपदी की लाज बचाई। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देकर आत्मा, परमात्मा, योग, कर्म की व्याख्या की।

सत्य के पथ पर चलें

प्रिंसिपल इरा शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संदेश दिया कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है। उन्होंने मोह माया से दूर रहने की बात कही। श्रीकृष्ण ने भरसक प्रयास किया कि महाभारत का युद्ध न हो। जब युद्ध नहीं रुका तो वे पांडवों के पक्ष में थे क्योंकि वे सत्य के पथ पर थे। इसलिए हमें सदा सत्य का साथ देना चाहिए। मुश्किल से मुश्किल समस्या का भी हल निकाला जा सकता है।

कृष्ण गीतों पर नृत्य

कन्हैया और राधा के रूप में सज कर आए नन्हें मन्ने बच्चे सबका मन मोह रहे थे। कार्यक्रम में कुछ बच्चों ने कृष्ण के गीतों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों ने विधिवत श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरला गुप्ता रहीं। उन्होंने आरती व प्रसाद वितरण किया। डॉक्टर विजय लक्ष्मी शर्मा, संस्थापक इरा मॉडल स्कूल ने बच्चों व शिक्षिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए पर्व की बधाई दी। समस्त आयोजन ममता, कुसुम, आकांशा, मानवी, नीतू, अवंतिका व प्रतीक्षा ने किया।

ये भी पढ़ें

image