12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2017 : शिवपाल यादव की इन करीबी महिला नेता का भी टिकट कटा, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

UP Nikay Chunav 2017 : समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी के लिए चल रहा था क्षमा जैन सक्सेना का नाम, लेकिन पार्षद की सूची में भी नहीं मिली जगह।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 05, 2017

kshama jain saxena

kshama jain saxena

आगर। UP Nagar Nikay chunav में सपा, भाजपा और बसपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। ऐसे में सभी दलों में टिकट को लेकर रार देखने को मिल रही हैं। वहीं सपा में तो Akhilesh Yadav और शिवपाल सिंह यादव के बीच हुई रार का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। यही कारण भी माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में आगरा दक्षिण से क्षमा जैन सक्सेना का टिकट काट दिया गया था, तो वहीं अब निकाय चुनाव में उन्हें जयपुर हाउस वार्ड 74 से भी टिकट नहीं मिला है। क्षमा जैन सक्सेना शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं।

मेयर के लिए थी चर्चा
जयपुर हाउस से पार्षद रहीं क्षमा जैन सक्सैना को विधानसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा से टिकट मिला था, लेकिन बाद में कांग्रेस से समझौता होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया। हैरत की बात तो ये है, कि इस बार सपा से उनके लिए मेयर प्रत्याशी के रूप में चर्चा चल रही थी, लेकिन उन्हें पार्षद का टिकट भी नहीं मिल सका। टिकट कटने के बाद क्षमा ने सपा महासचिव रामजीलाल सुमन को इस मामले में अवगत कराया। इस पर उन्होंने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे।

निर्दलीय चुनाव का ऐलान
क्षमा जैन सक्सेना ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी से बगावत नहीं कर रही हैं। निचले स्तर पर उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने हमेशा पार्टी हाईकमान की बातों को माना है। उनके क्षेत्र की जनता चाहती है कि वे चुनाव लड़ें, इसलिए वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सपा के शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन ने कहा कि क्षम्रा ने देर से आवेदन किया था। उसके बाद भी संशोधित सूची भेजी गई थी। उनके नाम पर रविवार को गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा। क्षमा जैन सक्सेना Shivpal Singh Yadav की करीबी मानी जाती हैं।