26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुल्लक के पैसों से कराई सर्जरी

लीड आगरा द्वारा संचालित गुल्लक प्रोजेक्ट से सामाजिक कार्य शुरू हो गए है।

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Dec 23, 2016

dr anil nigam

dr anil nigam

आगरा। लीड आगरा द्वारा संचालित गुल्लक प्रोजेक्ट से सामाजिक कार्य शुरू हो गए है। संस्था ने अपने सदस्यों के बीच औषधि और सर्जरी हेतु गुल्लक प्रोजेक्ट से राजामंडी की ललिता देवी की गॉलब्लेडर की सर्जरी करा कर उनकी वर्षों की समस्या का निदान कराया।


इनकी प्रेरणा से शुरू हुआ प्रोजेक्ट
गुल्लक प्रोजेक्ट की चेयरमैन वंदना सिंह ने बताया की उनकी संस्था ने राष्ट्रसंत जैन मुनि विहर्ष सागर जी के आशीर्वाद से सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), रेनबो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, उत्तम कॉलेज ग्रुप के संस्थापक उत्तम सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन, और गिनीज बुक होल्डर डॉ. पार्थसारथी शर्मा, उल्लास दोनोरिया और इंजीनियर किशोरी सिंह और लीड आगरा के अध्यक्ष डॉ अरविन्द जैन की प्रेरणा शुरू गुल्लक प्रोजेक्ट शुरू किया है।


डॉक्टर अनिल निगम का अभिनंदन
इस प्रोजेक्ट में पहला ऑपरेशन करने का श्रेय नगर के प्रमुख सर्जन डॉ. अनिल निगम को मिला। मरीज के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर लीड आगरा ने डॉ. अनिल निगम का अभिनन्दन किया। इस मौके पर इं. उत्तम सिंह और सर्राफा एसोसिएशन के पधाधिकारी उल्लास दोनोरिया ने मोती की स्पेशल माला पहनाई। उड़ान और गुल्लक प्रोजेक्ट की चेयरमैन वंदना सिंह और धीरज जैन ने शॉल ओढ़ा कर सम्मान प्रदर्शित किया।


सच्ची सेवा
इस मौके पर लीड आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने नगर के उदारमना व्यक्तियों से गुल्लक प्रोजेक्ट में आर्थिक मदद दिल खोल कर देने का आव्हान किया, ताकि ज्यादा लोगों की मदद की जा सके। मुख्य अतिथि उत्तम सिंह ने लीड आगरा द्वारा गरीबों की सेवा को समाज की सच्ची सेवा बताते हुए सहयोग का वादा किया।


ये रहे उपस्थित
इस अवसर राहुल जैन, वंदना सिंह, प्रीती सोनी, शिखा जैन, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, धीरज जैन, राहुल जैन, मीडिया प्रभारी, विजय जैन निमोरब, राजू आदि उपस्थित थे। संचालन लीड आगरा के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने किया।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग