11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्डकप के लिए घोषित की टीम, लौट आए ये 3 धुरंधर, देखें स्क्वॉड

T20 World Cup 2026 के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। कैरेबियन टीम ने 2012 और 2016 में खिताब जीता था।
2 min read
Google source verification
West Indies T20 World Cup 2026 Squad

वेस्टइंडीज ने घोषित की वर्ल्डकप 2026 की टीम (फोटो- IANS)

West Indies T20 World Cup 2026 Squad: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इन 15 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 2024 में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था। टीम की कमान शाई होप को सौंपी गई है, जबकि एविन लुइस और अल्जारी जोसेफ जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि सबसे अच्छी बात यह है कि जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे धुरंधर खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो गई है।

7 फरवरी को वेस्टइंडीज का पहला मैच

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह भारत आएगी, जहां उसके अभियान का आगाज टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दिन होगा। 7 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे वेस्टइंडीज अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उसका मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। यह मैच पहले बांग्लादेश के खिलाफ होना था, लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड की एंट्री हुई।

वेस्टइंडीज को ग्रुप-सी में रखा गया है। इस ग्रुप में इंग्लैंड, नेपाल और इटली की टीमें भी शामिल हैं। ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन हुआ था। उस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ग्रुप-सी में थी और अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी। हालांकि सुपर-8 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से हार के बाद वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी।

T20 World Cup 2026 के लिए वेस्टइंडीज

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, मैथ्यू फोर्डे और शिमरन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़ और जेसन होल्डर।