
आगरा में सीएम योगी करेंगे प्रबुद्ध जन सम्मेलन, अखिलेश ने खेला जाटव कार्ड।
Lok Sabha Election 2024 UP News:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी की ताजनगरी आगरा में भाजपा-बसपा के बाद इंडिया गठबंधन से सपा ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से आगरा सुरक्षित सीट सपा को मिली थी। सोमवार रात को आगरा सुरक्षित सीट से सपा ने सुरेश चंद कर्दम (Suresh Chand Kardam) को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि बसपा (BSP) ने पूजा अमरोही (Pooja Amrohi) को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राजकुमार चाहर को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi in Agra) भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रबुद्ध जन सम्मेलन करेंगे। इसमें वह भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 में जीत की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) आगरा पहुंच रहे हैं। सीएम योगी चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जन चौपाल से करेंगे। इसके बाद सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले सीएम सोमवार को खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां से वे हाथरस रवाना हुए थे।
बुलंदशहर व अन्य जिलों में सभाएं की थी सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज में सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल करेंगे। इसके बाद शहर में सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 2:30 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वह शहर के प्रबुद्धजन से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन मांगेंगे।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जूता कारोबारी सुरेश चंद कर्दम (Suresh Chand Kardam) को टिकट देकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। सुरेश चंद कर्दम के रूप में आगरा से भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशी ही नहीं खोजा, बल्कि बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने का भी काम किया है। सुरेश चंद कर्दम अनुसूचित वर्ग से आते हैं। आगरा सीट भी अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां जाटव कार्ड खेला है।
63 साल के सुरेश 24 साल पहले वर्ष 2000 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से आगरा नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। तब वह दूसरे नंबर पर रहे थे। कम अंतर से चुनाव हार गए थे। कारोबारी होने के कारण सुरेश किसी दल में पदाधिकारी नहीं रहे। कई नामदारों की जगह सपा ने उन्हें टिकट दिया। सपा इस बार पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के नारे पर चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के इस दांव ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है।
इसका एक कारण यह है कि आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर का भाजपा विधायक ने ही खुला विरोध किया है। ऐसे में भाजपा को डर सता रहा है कि कहीं अंदर की फूट के चलते उसकी नैया न डूब जाए। बहरहाल सीएम योगी बुधवार को आगरा पहुंच रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सांसद राजकुमार चाहर और विधायक बाबूलाल के बीच जो मनमुटाव चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उसे शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Published on:
03 Apr 2024 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
