आगरा

कांग्रेस का एक और स्तंभ टूटा, भाजपा में शामिल होगा ये बड़ा नेता, देखें वीडियो

कांग्रेस का बड़ा नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा है।

less than 1 minute read
Mar 28, 2019
कांग्रेस का एक और स्तंभ टूटा, भाजपा में शामिल होगा ये बड़ा नेता, देखें वीडियो

आगरा। लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। अब नम्बर कांग्रेस का है। कांग्रेस का बड़ा नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा है। ये हैं पूर्व पार्षद सुनील जैन। सुनील जैन ने कांग्रेस नेता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाई है। एक घंटे बाद उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जाएगी।

आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के सामने घोषणा की गई कि सुनील जैन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी में चुनाव प्रचार के दौरान एसपी सिंह बघेल वरिष्ठ भाजपा नेता, विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले और हम्योपैथी परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा के निवास पर पहुंचे। यहीं पर राहुल जैन ने सबको बताया कि सुनील जैन आज ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इस बात का तालियां बजाकर स्वागत किया गया।

कौन हैं सुनील जैन
लोहामंडी, आगरा निवासी सुनील जैन की पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में हैं। लीडर्स आगरा के महामंत्री के रूप में उन्होंने समाजसेवी के क्षेत्र में पहचान बनाई है। लीडर्स आगरा के माध्यम से वे विधवा महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने का काम कर रहे हैं। आगरा की हस्तियों को भी सम्मानित करते रहते हैं। जैन समाज में भी उनकी खासी पहचान है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पार्षद सुषमा जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह कहरवार, पायल सिंह चौहान, अनुरुद्ध भदौरिया, सुधीर शर्मा, मनोज बघेल, सौरभ गुप्ता, उमेश कुलश्रेष्ठ, गनेश दुबे, मनीष अग्रवाल, सुनील जैन, आरके सिंह राघव, विजय भदौरिया, मनोज अरोरा समेत आदि मौजूद थे।

Published on:
28 Mar 2019 02:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर