4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नियों की इस साजिश से फंस गए मामा – भांजे, घर लौटने पर सच्चाई जानकार उड़े होश

थाना हरीपर्वत क्षेत्र के मोती कटरा के रहने वाले मामा भांजे पत्नियों की साजिश का शिकार हो गए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 25, 2018

Looteri dulhan

Looteri dulhan

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के मोती कटरा के रहने वाले मामा भांजे पत्नियों की साजिश का शिकार हो गए। पत्नियों ने दोनों को बहाने से रिश्तेदारी में भेज दिया। देर शाम जब लौटकर वे दोनों घर आए, तो घर का कीमती सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पत्नियों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं लग सका। पीड़ितों ने आशा ज्योति केन्द्र में शिकायत की है।

ये भी पढ़ें - महिला भिखारी का सड़क पर लावारिश पड़ा था शव, जेब से मिली इतनी बड़ी रकम, देखने वालों के उड़ गए होश

ये है मामला
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के मोती कटरा के रहने वाले ऑटो चालक संजय और उसके भांजे राजू की छह महीने पहले टेढ़ी बगिया की रहने वाली सगी बहनों से शादी हुई थी। राजू भी ऑटो चलाता है। दोनों की उम्र लगभग बराबर है। दोनों एक साथ ही रहते हैं। छह महीने से परिवार में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन दोनों बहनें मामा भांजे को बर्बाद कर देंगी, ये उन्होंने कभी सोचा नहीं था।

ये भी पढ़ें - यदि आपने चुना है इस तरह का जीवन साथी और कर ली है शादी, तो करें आवेदन, मिलेगा 35 हजार तक का पुरस्कार

लुटेरी निकलीं दोनों बहनें
बात दो दिन पहले की है। संजय और राजू जब घर पहुंचे, तो दोनों बहनें पहले से ही साजिश करके बैठी थीं। उनके घर पहुंचते ही बताया कि उनके किसी रिश्तेदार के यहां से कोई शख्स आया था। इमरजेंसी में उन्हें बुलाया है। इस पर उन दोनों ने कुछ भी नहीं सोचा और बिना कुछ सोचे समझे रिश्तेदारी में चले गए। उधर दोनों बहनों ने घर में रखी कीमती सामान समेटा और फरार हो गईं।

उड़े होश
जब मामा भांजे घर लौटकर आये, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन दोनों ने पत्नियों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। घर में नकदी, गहने और कीमती सामान गायब था। दोनों लोग टेढ़ी बगिया अपनी ससुराल पहुंचे तो वहां से वे लोग भी जा चुके थे। उन्हें समझ में आ गया कि शादी के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत की।

Story Loader