4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुहब्बत की नगरी में लव जेहाद, युवती से बलात्कार

थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी पुलिस चौकी पर हिंदू संगठनों ने युवक को पकड़ा, युवती ने बताई घटना

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Aug 13, 2018

taj mahal

मुहब्बत की नगरी में लव जेहाद, युवती से बलात्कार

आगरा। मुहब्बत की नगरी आगरा में लव जेहाद का मामला सामने आया है।स्टेशन पर युवक ओर युवती को स्टेशन मास्टर ने पकड़ा तो युवती ने अपने साथ हुई घटना बयां कर डाली। इसके बाद हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

सोनभद्र की रहने वाली है युवती
सोनभद्र की रहने वाली युवती ने बताया कि कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। पहले उसने बताया कि हिंदू हैं। उससे शादी का वादा किया। युवक ने शादी का झांसा देकर उसे आगरा बुला लिया ओर उसके साथ होटल में ले जाकर बलात्कार किया। युवती ने बताया कि उसे बाद में पता लगा कि युवक गैर समुदाय का है। इस बात का विरोध किया। युवती ने बताया कि जब वो ताजमहल देखने आई थी तब उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। युवक ने उसे धमकी दी कि किसी से भी इस बात का खुलासा किया तो अंजाम बुरा होगा।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं:

राष्ट्रीय बजरंग दल का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा, दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन

स्टेशन पर गुमसुम बैठी थी युवती
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती गुमसुम स्टेशन पर बैठी थी। स्टेशन मास्टर को शक हुआ और युवती से पूछताछ की तो युवती कोई जवाब नहीं दे सकी। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं इस मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हो गई और वे मौके पर पहुंच गए। थाना जगदीशपुरा के कलवारी का रहने वाला है। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री सतीश शिवाजी ने बताया गैर समुदाय के युवक ने युवती को नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया ओर होटल में ले जाकर बलात्कार किया। आरोपी युवक पहले भी कई लड़कियों के साथ बलात्कार कर चुका है।