
सोशल मीडिया से हुए प्यार और फिर बाद में निकाह के चार माह बाद ही खटपट होने से युवती मायके चली गई। अचानक से युवक ने उसे व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे डाला तो युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई।
युवती ने लगाया झूठ बोलने का आरोप
युवती ने जानकारी दी कि लगभग डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम से एक युवक के साथ हुई थी। युवक ने खुद को मॉडल बताया और कहा था कि वह मुंबई जाकर मॉडलिंग करेगा। निकाह के लिए परिजन ने पहले तो मना किया फिर उसकी खुशी के लिए 10 माह पहले दोनों का निकाह करा दिया गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद जब वह ससुराल गई तो पता चला कि पति मॉडल नहीं है बल्कि वह बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। कुछ समय बाद पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया।
दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
युवती का आरोप है कि सास, ससुर ने भी बेटे का साथ दिया और घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। दहेज के लिए भी परेशान करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने एक बेटी को भी जन्म दिया है। समझाने की कोशिश की तो पति ने अक्तूबर माह में व्हाट्सएप पर तीन तलाक भेज दिया और बाद में फोन पर भी बोला।
पति ने लगाया यह आरोप
युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी किसी की बात नहीं सुनती है इसीलिये तलाक दिया। परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मगर बात नहीं बन सकी तो मामले में अगली तारीख दी गई है। यह सब कुछ केवल 18 माह में हो जाने से मामला चर्चा में है।
Updated on:
1 Jan 2024, 3:21 PM IST
Published on:
1 Jan 2024, 3:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.