11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से छिपकर पति करता था वीडियो कॉलिंग, प्रेमिका की फेसबुक पोस्ट से आया भूचाल

महाशय दवा कारोबारी हैं। शादी के बाद भी प्रेमिका से रात को करते हैं वीडियो चैटिंग, एक दिन पत्नी ने पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mukesh Kumar

Feb 19, 2018

आगरा। एक महाशय दवा कारोबारी हैं। कमलानगर के रहने वाले हैं। अच्छा खासा काम चल रहा है। दवा कारोबारियों की नेतागीरी भी करते हैं। दिल फेंक हैं। जयपुर की एक लड़की से प्रेम चल रहा है। इसके बाद भी शादी कर ली। रात्रि में वीडियो कॉलिंग करते थे। पत्नी ने पकड़ लिया। दूसरी लड़की से संबंध रखने का विरोध किया। इसके साथ पति पत्नी में रार शुरू हो गई। हद तब हो गई जब प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी को फेसबुक पर सौतन लिख दिया। धमकाया कि पति को छोड़ दे। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार परामर्श केन्द्र ने पति को हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा है।


जयपुर वाली लड़की से प्रेम संबंध
इन महाशय ने 28 मई, 2015 को शादी की। पत्नी में कोई कमी नहीं है। खबसूरत है। दहेज भी खूब मिला। इसके बाद ही दिल है कि मानता नहीं। जयपुर की एक लड़की के चक्कर में पड़े हुए हैं। उससे रात में चैटिंग और वीडियो कॉलिंग करते हैं। एक रात पत्नी ने देख लिया। पति का मोबाइल देखा तो जयपुर की लड़की से हो रही रंगीली बातें पढ़कर सन्न रह गई। पति ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि लड़की को छोड़ दो। कुछ नहीं रखा है इन बातों में। पति का दिल तो जयपुर वाली पर आया हुआ है। पत्नी ने परिवार को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी, फिर भी परिणाम कुछ नहीं निकला है।


फेसबुक पर हड़काया
प्रेमिका को भी इस बारे मे पता चल गया। उसने वॉट्सऐप पर संदेश भेजकर प्रेमी की पत्नी को हड़काया। उसने फर्जी नाम से फेसबुक खाता खोल रखा है। फेसबुक पर सौतन तक लिख दिया। यहां तक कहा कि पति को छोड़ दे नहीं तो जान चली जाएगी। पत्नी यह कहां सहन करने वाली थी। उसने पति को आड़े हाथ लिया। पति ने एक दिन प्यार जताया और पत्नी को मायके भेज दिया। आरोप है कि पत्नी प्रेमिका के कहने पर तलाक का नोटिस भेज दिया है। पत्नी ने महिला थाना में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई मुकदमा नहीं लिखा गया है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर नहीं मानेंगे तो मुकदमा लिखा जाएगा। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दवा कारोबारी के एक दोस्त ने बताया- प्रेमिका से कहीं खूबसूरत पत्नी है, लेकिन दिल लगा गधी से तो परी क्या चीज है।