6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के शादी से मना करने पर ट्रेन से कटा प्रेमी, घरवालों ने जाम कर दिया वाटर वर्क्स चौराहा

UP Crime: यूपी की ताजनगरी आगरा में प्रेमिका के शादी से मना करने पर 20 साल के लड़के ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। परिजनों को चार दिन बाद लड़के की मौत का पता चला। इसपर उन्होंने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर वाटर वर्क्स चौराहे पर जाम लगा दिया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Jan 02, 2024

lover_killed_by_train_in_agra.jpg

Boyfriend Killed By Train in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी में प्रेमिका की बेवफाई के चलते एक प्रेमी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। चार दिन बाद परिजनों को युवक की मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। दरअसल, आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर निवासी 20 साल का शिवम संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। परिजनों ने कमलानगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से वे उसकी खोजबीन में भी लगे थे। इसी दौरान वे आगरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि 29 दिसंबर को जीआरपी ने एक अज्ञात शव भेजा था। उसकी उम्र 20 साल के आसपास थी। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने इसे खुदकुशी बताया था। इसके बाद परिजनों ने शव देखकर उसकी पहचान की।


इंस्पेक्टर कमला नगर आनंद वीर ने बताया कि 29 दिसंबर को बल्केश्वर निवासी शिवम लापता हुआ था। 29 दिसंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को परिजन उसे खोजते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी हुई, कि 29 दिसंबर को राजकीय रेलवे पुलिस ने एक अज्ञात शव भेजा था। मरने वाले की उम्र करीब 20 साल थी। घरवालों ने शव देखा। शव दो टुकड़ों में था। परिजन देखते ही उसे पहचान गए, चीखपुकार मच गई।

कमला नगर थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उसके बाद ईदगाह पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि शिवम एक युवती से प्यार करता था। युवती की सगाई तय हो गई है। उसने उससे शादी से इनकार कर दिया था। घर छोड़ने से पहले शिवम का उस युवती से विवाद भी हुआ था। इंस्पेक्टर कमला नगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं मगर पुलिस को अभी तक हत्या जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट