5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्लाद प्रेमिका…तड़पता रहा प्रेमी पेट्रोल डालकर जलाती रही गर्लफ्रेंड, ICU में 5 दिन बाद हो गई मौत

Girlfriend Burns Boyfriend Case : यूपी के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जला दिया।

2 min read
Google source verification

प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जलाया, PC- Patrika

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने की वजह से प्रेमी गंभीर रूप से झुलस गया। आग से झुलसे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की ICU में इलाज के दौरान 5वें दिन मौत हो गई। मामले के सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

मामला आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। चांद ऑटो चलाता था। वह सवारी उतारकर घर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान शबनम अपनी मां और भाई समेत कई अन्य साथियों के साथ वहां पहुंची। इसी दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ और सभी ने मिलकर चांद को ऑटो से बाहर खींच लिया। आवेश में आकर प्रेमिका ने बाइक से पेट्रोल निकालकर चांद के ऊपर डाल दिया और आग लगा दी।

80 प्रतिशत झुलस गया था चांद

प्रेमिका के आग लगाने की वजह से चांद 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पहले आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। करीब 5 दिन तक आईसीयू में इलाज चलने के बाद बुधवार देर रात चांद ने दम तोड़ दिया।

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

मृतक चांद के भाई सबीर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले आरोपी शबनम और नगीना को पकड़ लिया था। लेकिन, फिर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। हमारे परिवार के लोगों को धमकी दे रहे हैं।

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब 1 घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर जाम को खत्म करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।