14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी प्रेमिका की लाशें खेत में पड़ी मिलीं, लड़की के पिता ने बताया हैरान करने वाला बड़ा सच

लड़के के पिता ने बताया कि फोन करके लड़के को बुलाया गया था, उसके बाद इन दोनों की हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jun 27, 2019

Lovers death

Lovers death

आगरा। थाना कागारोल के नगला गोरऊ में प्रेमी प्रेमिका के शव खेत में पड़े मिले। सुबह ग्रामीणों ने ये नजारा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर लड़के के परिजन मौके पर आ गए। लड़के के पिता ने बताया कि फोन करके लड़के को बुलाया गया था, उसके बाद इन दोनों की हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें - Brahma Kumari Rape Case: ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ हुआ रेप, आरोपी आश्रम संचालक गिरफ्तार

यहां का है मामला
कागारोल नगला गोरऊ में प्रेमी युगल के शव मिले। दोनों नाबालिग हैं। प्रेमी श्यामवीर की उम्र 17 वर्ष और प्रेमिका पूजा की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ही एक ही गांव गोरऊ के रहने वाले थे। श्यामवीर धौलपुर में टैम्पो चलाता था। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की पुलिस जांच में जुटी है, वहीं लड़का और लड़की दोनों के परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने दिया बेरोजगारों को बड़ा तोहफा, 30 जून तक करें आवेदन, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये

ये बोला लड़के का पिता
प्रेमी श्यामवीर के पिता ने बताया कि उनका लड़का घर पर सो रहा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन आया। लड़की के पिता ने उसे फोन कर बुलाया था, जिसके बाद लड़के और लड़की की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष कागारोल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, दोनों अलग समुदाय के होने से इलाके में तनाव, पुलिस तैनात, देखें वीडियो

पुलिस ने लिया इन्हें हिरासत में
वहीं लड़के के पिता के आरोपों के बाद पुलिस ने प्रेमिका के पिता और बहन सहित तीन को हिरासत में लिया है। पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपियों के कई बातों को कुबूल भी किया है।