10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौनी की ये बात जो उन्हें बनाती है खास, आईपीएल खेल चुके खिलाड़ी से जानिए

महेंद्र सिंह धौनी जैसा खिलाड़ी बदल सकता है किसी भी खिलाड़ी किस्मत केके उपाध्याय

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jul 06, 2018

cricket

kk

आगरा। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी उर्फ माही का जन्मदिन 7 जुलाई को है। धौनी को सबसे कूल खिलाड़ी माना जाता है। धौनी की कप्तानी में भारत ने वो करिश्मा कर दिखाया जो इतिहास बन गया। महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन पर पत्रिका ने ऐसी प्रतिभाओं से बात की जो माही जैसा बनना चाहती हैं या फिर उनके रास्ते पर चल रही हैं। आईपीएल में पुणे वॉरियर्स टीम और पूर्व रणजी खिलाड़ी कृष्णकांत उपाध्याय से पत्रिका टीम ने बात की और जानने का प्रयास किया कि धौनी ने कैसे उनका जीवन बदल दिया।

माही जैसा बनने का जुनून
सिकंदरा के पश्चिमी पुरी निवासी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि वो जब आरबीएस कॉलेज में पढ़ते थे। तभी से उन्हें क्रिकेट का जुनून था। आरबीएस कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों की क्रिकेट शैली पर चर्चा होती थी। शुरुआती दिनों में माही का खुमार ऐसा छाया कि उन्होंने माही जैसा ही हेयर स्टाइल कर लिया। इंडियन रेलवे की तरफ से रणजी खेला तो माही से मिलने का जुनून और बढ़ता गया। इसके बाद आईपीएल खेलने का मौका मिला तो माही से मुलाकात हुई। बैंगलौर में पहले मैच के दौरान माही से जब मिले तो थोड़े नर्वस थे। लेकिन, माही ने जिस तरीके से उनका हौसला बढ़ाया उसे वे आज भी करते हैं। कृष्णकांत का कहना है कि जब देश के लिए खेलने वाला ऐसा खिलाड़ी हो, जिसमें प्रतिभा कूट कूट कर भरी हो साथ ही इंसानियत ऐसी कि हर कोई कायल हो जाए तो हर खिलाड़ी खेल में अपना 100 परसेंट देता है। माही ऐसे खिलाड़ी हैं जो नए खिलाड़ी में भेदभाव नहीं करते हैं। हमेशा उसे मोटिवेट करते हैं। जिसके कारण आज कई ऐसे प्लेयर्स हैं जो कंट्री के लिए अच्छा कर रहे हैं। माही की सबसे बड़ी खासियत है कि वे बहुत शांत रहते हैं और विरोधी को परास्त करने के लिए हर वक्त कुछ न कुछ प्रयोग करते रहते हैं।

माही से मिलकर बदल गया खेलने का अंदाज
फटाफट क्रिकेट में जब माही ने टिप्स दिए तो खेलने का अंदाज बदल गया। कृष्णकांत मीडिएम पेस बॉलर के साथ साथ बल्लेबाज भी हैं। माही ने उन्हें टिप्स दिए कि किस बल्लेबाज के सामने कैसी गेंदबाजी की जा सकती है। माही के जन्मदिन के लिए बहुत उत्साहित हैं। महेंद्र सिंह धौनी की काबलियत और उनके क्रिकेट खेलने के अंदाज से बेहद प्रभावित कृष्णकांत उपाध्याय आजकल क्रिकेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग