
Taj Mahal
आगरा। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रसारद् संस्कृति एवं पर्यावरण डॉ. महेश शर्मा ने आगरा में आगमन पर ताजमहल डिक्लेरेशन टू बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन कार्यक्रम के लिए हो रहा है।पर्यावरण की दृष्टि से केन्द्रीय राज्यमंत्री का आगमन सड़क मार्ग से न होकर ट्रेन से होगा। प्लास्टिक के उपयोग से हमारी सुन्दर धरती प्रभावित हो रही है और इससे एक संकट पैदा हो गया है। ताज डिक्लेरेशन टू बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन से विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरा शहर का भविष्य सुरक्षित होगा और पर्यावरण तथा ऐतिहासिक विरासत ताजमहल सहित अन्य ऐतिहासिक विरासतों व इमारतों की सुरक्षा हो सकेगी।
ये भी पढ़ें - बिजली चोरों पर शिकंजा, इस तरह हो रही छापेमार कार्रवाई
इस तरह लगेगी रोकथाम
विश्व पर्यावरण दिवस पर देश में आगरा की महत्वपूर्ण स्थिति के दृष्टिगत ताजमहल के चारों ओर 500 मीटर की सीमा व आस पास के क्षेत्र को प्लास्टिक बैग, बोतल, प्लेटों आदि से आगामी 2020 तक एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त किया जाएगा। ताजमहल के आस पास क्षेत्रों में उत्पन्न प्लास्टिक कचरे को अलग करके उन्हें कूडे दानों में डालना तथा इसके लिए रिसाईकलिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आगरा के लिए प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करके प्लास्टिक मुक्त पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
किया जाएगा जागरुक
इसके अन्तर्गत नियम बनाकर उसे पर्यटकों एवं व्यवसायियों पर समान रूप से लागू किया जाएगा। इसके अन्तर्गत इसके लिए जन उपभोक्ता जागरूकता अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस प्रकार प्रकृति और जनहित की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को पराजित कर आगरा की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की रक्षा हो सकेंगी।
Published on:
03 Jun 2018 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
