
Mamta tripathi
आगरा। भाजपा की दबंग महिला पार्षद रहीं डॉ. कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ममता त्रिपाठी ने नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। ममता अपने समर्थकों के साथ शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। जहां शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ममता त्रिपाठी और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
यहां से लड़ेंगी चुनाव
ममता त्रिपाठी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के साथ ही वार्ड 90 बल्केश्वर से पार्षद की टिकट मांगी है। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने ममता त्रिपाठी का आवेदन ले लिया है। बता दें कि इसी वार्ड से डॉ. कुंदनिका शर्मा पार्षद रहीं हैं। ममता के चुनाव मैदान में आने से यहां पर भाजपाइयों के होश उड़े हुए हैं। दरअसल बल्केश्वर का ये क्षेत्र भाजपा के साथ ही डॉ. कुंदनिका शर्मा का भी गढ़ माना जाता है। हालांकि इस मामले में जब डॉ. कुंदनिका शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि ये पुत्रवधू का निर्णय है।
ये बोले शहर अध्यक्ष
शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि पार्टी की मजबूती को देखते हुए लोग पार्टी से जुड़ रहे है। ममता त्रिपाठी भाजपा की रह चुकी फायरब्रांड नेत्री कुन्दनिका शर्मा की पुत्रबधू है। जो आज कांग्रेस में शामिल हुई हैं। ममता त्रिपाठी का कहना है कि कांग्रेस की जनहित नीतियों से वो प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
भाजपा के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें
ममता त्रिपाठी के कांग्रेस से चुनाव मैदान में आने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ेंगी। बता दें कि बल्केश्वर क्षेत्र में डॉ. कुंदनिका शर्मा का बड़ा प्रभाव है। बीजेपी पार्षद दल की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं डॉ. कुन्दनिका शर्मा। वे बल्केश्वर वार्ड से कई बार पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा महिला मोर्चा के साथ साथ बीजेपी पार्षद दल की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं। कुन्दनिका शर्मा के पिता गोपाल दास नीरज बहुत प्रसिद्ध कवि और गीतकार हैं।
Published on:
28 Oct 2017 07:28 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
