10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में लूट करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में हुए ढेर, फिरोजाबाद के थे बदमाश

— थाना एत्मादपुर आगरा क्षेत्र में पुलिस की हुई थी मुठभेड़, तीन फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Jul 18, 2021

Encounter

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। शनिवार को आगरा के कमला नगर में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने 19 किलो ग्राम सोना और 5 लाख लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को एत्मादपुर क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
यह भी पढ़ें—

करौली राजस्थान गए फिरोजाबाद के चार श्रद्धालुओं की मौत

कल हुई थी लूट
आगरा के कमला नगर में 19 किलोग्राम सोने के जेवरात और 5.5 लाख रुपये कैश लूटकर भागते बदमाश पुलिस के एक्शन से डेढ़ घंटे में ही ढेर हो गए। पुलिस ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया। दोनों तरफ से 25 गोलियां चली और बदमाशों को गोली लग गई। तीन बदमाश फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कमला नगर में गोल्ड लोन कंपनी में लूट की घटना की जानकारी सबसे पहले रीजनल आफिस से थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद चार मिनट में कंपनी के ऑफिस पर पहुंच गए। वो खुद भी पांच मिनट में पहुंच गए।
यह भी पढ़ें—

आगरा के कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से 17 किलो सोना और 5 लाख की लूट


जीपीएस से आए पकड़ में
पूछताछ में पता चला कि जेवरात के बॉक्स में जीपीएस लगे हुए हैं। पुलिस ने लोकेशन पता करते हुए सर्विलांस टीम को लगा दिया। दो बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर की तरफ की आने लगी। यह देखकर एसपी सिटी के साथ निरीक्षक अरविंद कुमार, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल और सिंकदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। सही लोकेशन तक पुलिस पहुंच गई। खंदौली मोड़ पर मां खैरानी मेडिकल स्टोर के पास पुलिस टीम ने उनको घेर लिया। इस पर बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक रिंकू राजपूत को तमंचा दिखाकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद शटर बंद कर लिया। पुलिस ने शटर खोलने का प्रयास किया। मगर, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने फायरिंग की और दोनों बदमाशों को पैर और सीने में गोली लग गई। उन्हें पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार हुआ। बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए। रात साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने साथियों की पहचान कर ली है। इनमें फिरोजाबाद के नरेंद्र उर्फ लाला और अंशु के रूप मेें हुई। पांचवां बदमाश अज्ञात है। यह फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।