
Genda phool
आगरा। दीपावली पर वैसे तो हर घर रोशनी से जगमगा रहा है, लेकिन मां लक्ष्मी जी का आगमन तभी होता है, जब घर फूलों की महक से महक रहा हो, इसके लिए लोग गेंदे के फूूलों की माला से घर को सजाते हैं, लेकिन इस बार गेंदा फूल इतना महंगा है, कि ये पहुंच से बाहर हो गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा रेट में 50 फीसद से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार गेंदे के फूल की माला 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है।
मंडी में भी रेट कम नहीं
ये रेट फुटकर विक्रेताओं के हैं, लेकिन थोक मंडी में भी इसके रेट कम नहीं हैं। सिकंदरा, बोदला की सब्जी मंडी में फूल के थोक विक्रेताओं के पास भी 80 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से फूल मालाएं बेची जा रही हैं, लेकिन आपको यदि इस रेट में मालाएं चाहिए, तो एक दो किलो नहीं, बल्कि थोक में पांच किलो की मालाएं खरीदनी पडेेंगी तभी आपको इस रेट में माला मिल पाएंगी। पत्रिका टीम ने दोनों मंडी में दुकानदारों और थोक विक्रेताओं से बात की, तो इन्होंने बताया कि इस बार गेंदा का फूल कम आया है, इसलिए महंगा है।
इसलिए गेंदे का फूल हुआ महंगा
गेंदे का फूल इस बार महंगा होने का मुख्य कारण बारिश का न होना बताया जा रहा है। शमशाबाद से फूल मंडी में बेचने आए किसान संजू ने बताया कि बारिश नहीं हुई, जिससे काफी किसानों की गेंदे की फसल नष्ट हो गई। अब जिन किसानों की फसल बच गईं, वो डिमांड अधिक होने के कारण इन्हें महंगा बेच रहे हैं। थोक विक्रेता रोहित ने बताया कि इस बार फूल की डिमांड हर वर्ष की तरह अधिक है, लेकिन फूल नहीं है। इसलिए फूल के रेट अधिक हैं।
कमल का फूल 80 रुपये का एक
गेंदे का फूल ही नहीं, बल्कि कमल का फूल भी बहुत महंगा मिल रहा है। कारगिल पेट्रोल पंप पर कमल का फूल बेचने वाले दुकानदार भानु ने बताया कि प्रति नग 80 रुपये का बिक्री के लिए है। इससे कम नहीं बेच पाएंगे, क्योंकि ये फूल 60 रुपये प्रति नग के हिसाब से खरीदकर लाएं हैं।
Published on:
19 Oct 2017 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
