
Marriage and sex
आगरा। मेंटल हॉस्पीटल में मैरिज एंड सेक्स क्लीनिक की शुरुआत की गई है। शादीशुदा जिंदगी में सेक्स संबंधी समस्याएं तनाव दे रही हैं। इन समस्याओं को पुरुष की मर्दानगी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में वे अंदर से घुटते हैं और इससे होने वाला तनाव ही उनके लिए घातक साबित हो रहा है। वे शर्म के कारण इस बारे में किसी को बताते नहीं हैं और नीम हकीम से इलाज कराते हैं। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि यह तनाव शादीशुदा जिंदगी में सेक्स संबंधी समस्या आने पर बढ़ने लगता है। ऐसे अधिकांश मरीज डॉक्टर के पास नहीं पहुंचते हैं, नीम हकीम से इलाज लेते हैं।
दो दिन मिलेगा परामर्श
मानिसक आरोग्यशाला आगरा में मैरिज एंड सेक्स क्लीनिक शुरू किया जा रहा है। यहां सोमवार और शनिवार को डॉक्टरों की टीम परामर्श देने के साथ ही काउंसलिंग करेगी। सेक्स संबंधी समस्याओं में 90 फीसद कारण मनोविकार और तनाव होता है। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि यह तनाव शादीशुदा जिंदगी में सेक्स संबंधी समस्या आने पर बढ़ने लगता है। ऐसे अधिकांश मरीज डॉक्टर के पास नहीं पहुंचते हैं, नीम हकीम से इलाज लेते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। बदली जीवनशैली में घर से लेकर कार्यालय में तनाव से समस्याएं बढ़ रही हैं।
ऐसे संभव है इलाज
मानसिक आरोग्यशाला के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि अधिकांश सेक्स संबंधी समस्याओं को दवा और काउंसलिंग से सही किया जा सकता है। लेकिन मरीज संकोचवश डॉक्टर के पास नहीं पहुंचते हैं, इसे देखते हुए मैरिज एंड सेक्स क्लीनिक शुरू किया जा रहा है। यहां सोमवार और शनिवार को सेक्स संबंधी समस्याओं से पीड़ित दंपति का मनोचिकित्सक और मनोविज्ञान इलाज करेेंगे। उन्होने बताया कि एमडी साइक्यिाट्रिक में जूनियर डॉक्टरों को सेक्स संबंधी समस्याओं के बारे में पढ़ाया जाता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर मैरिज एंड सेक्स को स्पेशलाइजेशन के रूप में लिया जा रहा है। आने वाले समय में यह भी स्पेशलिटी बन सकती है। इससे लोगों को फायदा होगा।
Published on:
02 Nov 2017 07:05 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
